{"_id":"5c65bfd8bdec2208d27b1b82","slug":"81550172120-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुड़ाना में होगी सीएम की 24 वाली रैली, शिक्षामंत्री ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुड़ाना में होगी सीएम की 24 वाली रैली, शिक्षामंत्री ने किया मुआयना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सीएम मनोहरलाल की 24 फरवरी की सब्जी मंडी में प्रस्तावित रैली अब खुड़ाना में होगी। खुड़ाना की इस रैली को विकास रैली नाम दिया गया है। प्रस्तावित आईएमटी-औद्योगिक एरिया के पास ही यह रैली होगी। जिसमें कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। शिक्षामंत्री ने वीरवार देर शाम खुड़ाना रैली के प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर मुुआयना किया।
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के गृह क्षेत्र महेंद्रगढ़ में 24 फरवरी को रैली होनी है, जिसमें इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख घोषणा आईएमटी की आधारशिला रखी जानी है। रैली के लिए सब्जी मंडी का स्थल तय किया गया था। सीएम के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए रैली के स्थान को बदला गया है। 20 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू हो जाएगा। जिसमें 24 को अवकाश रहेगा। 24 को महेंद्रगढ़ रैली के बाद सीएम हिसार के लिए रवाना होंगे। 25 की सुुबह हिसार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक के लिए सीएम 24 को ही हिसार पहुंचेंगे। वहां 25 की सुबह अमित शाह की बैठक के बाद दोपहर बाद विधानसभा चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इन सभी कार्यक्रम में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहेंगे। अब सीएम का हेलीकॉप्टर खुड़ाना से करीब 8 किलोमीटर दूर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर उतारा जाएगा। रैली के बाद सीएम वहां से ही वापस रवाना हो जाएंगे। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने वीरवार देर शाम गांव खुड़ाना जाकर रैली स्थल का मुआयना किया। रैली गांव के राजकीय स्कूल के मैदान में होगी। शिक्षामंत्री ने गांव के सरपंच सहित अन्य गणमान्यों के साथ बैठक की।
इनकी रखी जाएंगी आधारशिला
- आईएमटी-आई खुड़ाना की आधारशिला
- माधोगढ़ किले का पुनरोद्धार
- सब डिपो की आधारशिला
- निंभेहड़ा माइनर की आधारशिला
वर्जन
विकास रैली 24 फरवरी को आईएमटी खुड़ाना के प्रस्तावित स्थल के पास होगी। पहले रैली महेंद्रगढ़ की सब्जीमंडी में आयोजित होनी थी। रैली में प्रदेश के कई मंत्री व नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
- रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा।