{"_id":"5b143c404f1c1b614d8b4873","slug":"81528052800-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बिजली पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में बिजली पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटों से केशव नगर में बिजली नहीं आने से लोगों ने हीरो होंडा चौक पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शुक्रवार को आये अंधड़ के बाद से 36 घंटे तक बिजली न आने से परेशान केशव नगर की गली नंबर एक से पांच व सिंघाना रोड के आसपास रहने वाले सैकड़ों लोगों ने रविवार सुबह हीरो होंडा चौक पर जाम लगाकर विरोध जताया। लोगों ने तिराहे के तीनों रास्तों को बंद कर दिया। जिसकी वजह से रेवाड़ी-झुंझूनूं नेशनल हाईवे नंबर 11 के साथ-साथ नारनौल से निजामपुर व जयपुर की ओर जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों ने सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक करीब एक घंटे तक जाम लगाया।
जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि शुक्रवार शाम को आये अंधड़ के बाद से उनके मोहल्ले की लाइट चली गई थी। जिसके बाद से उनके मोहल्ले की बिजली नहीं आई है। इस बारे में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कई बार बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अंधड़ की वजह से उनके मोहल्ले में पोल भी टूट गए थे। वहीं ट्रांसफार्मर में भी खराबी आई हुई है। लेकिन इनको ठीक करने वाला कोई नहीं है। लोगों ने बताया कि 36 घंटे से लाइट नहीं आने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। वहीं 46 डिग्री तापमान में जीना मुहाल हो गया है। गर्मी के कारण पूरी रात नींद नहीं आई।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंचे जेई सुरेंद्र जोशी ने लोगों की बात सुनी तथा कहा कि दोपहर से पूर्व ही उनके खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया जाएगा। वहीं टूटे खंभों व तारों को भी ठीक कर दिया जाएगा। जिसके बाद ही लोगों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
बिजली के कारण बना पानी संकट
जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण उनके मोहल्ले में पेयजल संकट भी हो गया है। बिना बिजली के पानी की मोटर नहीं चलाई जा रही। जिसके कारण छतों पर रखी टंकियों में भी पानी नहीं चढ़ पाया। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
एसएचओ बोले, करूंगा कानूनी कार्रवाई
जाम की सूचना मिलने के बाद एसएचओ सिटी वेदप्रकाश भी मौके पर पहुंचे । वहां उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। जब लोग नहीं माने तो एसएचओ ने कहा कि या तो वे रोड जाम हटा दे नहीं तो उनके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस पर कुछ लोग जाम से हट भी गए।
शनिवार को भी निगम कार्यालय पर महिलाओं ने किया था प्रदर्शन
शनिवार को भी दया नगर की सैकड़ों महिलाओं ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया था। महिलाओं का कहना था कि उनके मोहल्ले में बिजली का बुरा हाल है। कब कट लग जाए इसका पता ही नहीं है। वहीं आंधी तूफान आने पर तो ओर भी बुरा हाल हो जाता है।