फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र, यातायात हुए प्रभावित, ट्रेन चल रही हैं 15 घंटे देरी से

कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र, यातायात हुए प्रभावित, ट्रेन चल रही हैं 15 घंटे देरी से

Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र, यातायात हुए प्रभावित, ट्रेन चल रही हैं 15 घंटे देरी से
कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र, यातायात प्रभावित
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नए साल के प्रथम सप्ताह का आगाज कड़कड़ाती ठंड के साथ हुआ है। सप्ताह के दूसरे दिन क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था। कोहरा भी इतना अधिक था कि उसमें कुछ दिख पाना संभव नहीं था। इस कड़ाके की ठंड के चलते क्षेत्रवासियों को जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए। सड़क और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। घनी धुंध और ठंड के कारण शहर के बाजार देरी से खुले। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी देरी से पहुंचे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 3.0 दर्ज किया गया। अगले चार पांच दिनों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दिनों से तेज धूप होने के कारण मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा था। एक पखवाड़े से दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री तक चल रहा था। किंतु मंगलवार को पहली बार तापमान में इतना बदला आया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गाड़ियां हो रही है 15 घंटे लेट
धूंध पड़ने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। गाड़ियां 15 घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। गाड़ी न. 22481 का महेंद्रगढ़ पहुंचने का 2.39 बजे का समय है जो शाम 4.30 बजे तक नहीं पहुंच पाई थी। गाड़ी 22482 रात 1.23 बजे पहुंचनी थी जो शाम 4.30 बजे तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा 12371 हावड़ा जैसलमेर अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या : कहां से कहां तक देरी
74845 रेवाड़ी से हिसार 2 घंटे
74848 जोधपुर से हिसार 2 घंटे
22421 दिल्ली से भगत की कोठी 1.15 घंटा
22472 दिल्ली सराय से बीकानेर 1 घंटा
12371 हावड़ा से जैसलमेर 5 घंटा
22481 जोधपुर से दिल्ली 15 घंटे
22482 दिल्ली जोधपुर 15 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed