{"_id":"5963d10b4f1c1bc2478b47e2","slug":"81499713803-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी रैली के लिए पूर्व विधायक ने दिया लोगों को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी रैली के लिए पूर्व विधायक ने दिया लोगों को न्यौता
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कांग्रेस पार्टी की आगामी 22 जुलाई को जनहित में होने वाली लाठी रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें 36 बिरादरी के लोगों की समस्या पार्टी के दिग्गज नेता सुनेंगे। वहीं सरकार की कारगुजारी के खिलाफ बिगुल बजाने की रणनीति तैयार की जाएगी। उक्त विचार कांग्रेस के नेता व पूर्व विधायक नरेश यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ जनसभा कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा वर्ग इस सरकार से परेशान हो चुके हैं। किसान कर्ज के तले डूब रहा है। मजदूर वर्ग को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही, वहीं व्यापारियों पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर परेशान किया जा रहा है। युवा वर्ग रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। ऐसे में प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए लाठी रैली का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता को उसकी ताकत से अवगत कराने के लिए रैली का नाम लाठी रैली रखा गया। यादव ने सोमवार को स्याना, पोता, नौताना, सेहलंग सहित अनेक गांव में नुक्कड़ जनसभा कर ग्रामीणों को रैली का निमंत्रण दिया। इस मौके पर उनके साथ कैप्टन शेर सिंह चंदपुरा, रघुवीर, इंद्राज सिंह, मोरमुकुट ठेकेदार, रगबीर तुर्कियावास, सूबे सिंह सरपंच सराय, अतर सिंह, बीएल गणियार, रामचंद्र बजाड़, रामौतार सरपंच बेगपुर, जयसिंह पूर्व सरपंच बजाड़, प्रीतम राता, राकेश प्रधान व राकेश हैडमास्टर उपस्थित थे।