फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   80 pregnant women got tested, 12 included in high risk category

Mahendragarh-Narnaul News: 80 गर्भवतियों ने कराई जांच, 12 हाई रिस्क श्रेणी में शामिल

Sat, 09 Nov 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
80 pregnant women got tested, 12 included in high risk category
फोटो नंबर-10अटेली में गर्भवती महिलाओं की जांच करती चि​कित्सक। संवाद
मंडी अटेली।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की जांच से लेकर उनको बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए पंजीकरण किया गया। जिसमें 80 महिलाओं ने जांच कराई।

चिकित्सीय टीम ने महिलाओं की शारीरिक जांच पश्चात शुगर, बीपी, हाईपर टेंशन सहित अन्य जांच की। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार 12 महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में मिली, जो कि सतत रूप से चिकित्सकीय टीम की नजर में रहेगी। 45 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा गया। चिकित्सकों ने कहा कि गांवों चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं है। संतुलित भोजन नहीं लेने के कारण उनमें एनीमिया, बीपी, शुगर जैसी समस्याएं बनी हुई है। एनीमिया पीड़ित महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हाई रिस्क में मिलीं 12 गर्भवतियों को घर पर ही सभी सुविधाएं दी जाएगी। शिविर में सुपरवाइजर मुन्नी बाई, पुष्पावती, वरुण कुमार लैब टेक्नीशियन ने मरीजों के जांच में सहयोग किया।
विज्ञापन

शिविर की इंचार्ज डॉ. तनेजा यादव ने बताया कि एक गर्भवती महिला में 12 ग्राम रक्त की अत्यंत जरूरत है, क्योंकि गर्भ में बच्चे का विकास रक्त से ही संभव होता है। इस दौरान गर्भवती महिला को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत महिलाओं पर डिलीवरी होने तक एएनएम व आशा वर्कर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौष्टिक व संतुलित भोजन खाने के लिए प्रेरित किया
डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय यादव ने बताया कि महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक है। विभागीय निर्देशानुसार शिविर में गर्भवती सभी महिलाओं को गुड़-चना बांटा गया गया है। साथ ही उन्हें पौष्टिक व संतुलित भोजन खाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने महिलाओं को योगासनों के लिए भी प्रेरित किया, जिससे शारीरिक स्फूर्ति के साथ आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। पीडितों को एंबुलेंस, दवाई व चिकित्सीय सुविधा पूरी तरह से मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed