फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   8 train services partially cancelled due to subway construction work

Mahendragarh-Narnaul News: सब-वे निर्माण कार्य के चलते 8 रेलसेवाएं आंशिक रद्द

Mon, 17 Nov 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
8 train services partially cancelled due to subway construction work
नारनौल। चूरू-सादुलपुर रेलखंड के अस्लु, दूधवाखारा व सिरसला स्टेशनों पर सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान रेवाड़ी से बीकानेर जाने वाली ट्रेन भी सादुलपुर तक चलेगी इसकी वजह से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से बीकानेर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य ट्रेन भी आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर -हिसार रेलसेवा जो 17 नवंबर से 24 नवंबर तक ( 08 दिन), 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक ( 08 दिन) व 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ( 06 दिन) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा रतनगढ़-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं, गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 18 से 25 नवंबर तक ( 08 दिन), 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) व 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन) हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 17 नवंबर से 24 नवंबर तक ( 08 दिन), 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक ( 08 दिन) व 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ( 06 दिन) लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार - चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक ( 08 दिन), 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) एवं 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक ( 06 दिन) चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा जो 18 नवंबर से 25 नवंबर तक ( 08 दिन) एवं 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक ( 08 दिन) व 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बीकानेर- सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 17 नवंबर से 24 नवंबर तक ( 08 दिन) एवं 3 दिसंबर से 10 दिसंबर तक ( 08 दिन) जोधपुर से प्रस्थान करेगी। वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 18 नवंबर से 25 नवंबर तक ( 08 दिन) एवं 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ( 08 दिन) हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed