{"_id":"687e82b348d5a1ad5c048cfa","slug":"76-children-of-5-classes-are-studying-in-one-room-mid-day-meal-is-also-being-prepared-there-narnol-news-c-196-1-nnl1005-127416-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक कमरे में बैठ पढ़ रहे पांच कक्षाओं के 76 बच्चे, मिड्डे मील भी वहीं बन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक कमरे में बैठ पढ़ रहे पांच कक्षाओं के 76 बच्चे, मिड्डे मील भी वहीं बन रहा
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15कक्षा में रखा हेंडपंप,गैस-चूल्हा व बर्तन। संवाद
नारनौल। शहर के शिव नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला का निर्माण कार्य करीब दो साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह से शिव नगर प्राथमिक पाठशाला में एक कमरे में बैठकर पांच कक्षाओं के 76 बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। यहां तक कि मिड्डे मील भी उसी कमरे में बन रहा है।
करीब 2 साल पहले शिव नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला के भवन को कंडम घोषित किया गया था। इसके बाद पाठशाला को अस्थाई तौर पर सराय स्थित प्राथमिक पाठशाला में शिफ्ट किया गया था। कमरों की कमी के कारण पाठशाला के संचालन के लिए केवल एक कमरा ही उपलब्ध हो पाया।
एक कमरे में बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक के 76 बच्चे पढ़ाई करते हैं। मिड-डे-मील का सामान और खाना भी उसी कमरे में पकाया जाता है। कमरे की खिड़की व दरवाजे जर्जर हालात में हैं और खुले बरामदे में पढ़ते बच्चों को धूप और बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
आठ माह पहले भेजा गया था एस्टीमेट
शिव नगर स्थित प्राथमिक पाठशाला के भवन को करीब दो साल पहले पीडब्ल्यूडी की तरफ से कंडम घोषित किया गया था। इसके बाद पाठशाला के भवन को तोड़ दिया गया था। करीब 8 माह पहले करीब 88 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर उच्च विभाग को भेजा गया था। 8 माह बीत जाने के बाद भी केवल कागजी कार्यवाही की जा रही है। अब तक न ही बजट पास हुआ है और न ही टेंडर जारी किया गया है। इस कारण भवन निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने एक कमरे में पढ़ रहे 76 बच्चे :
सराय स्थित प्राथमिक पाठशाला में कुल 9 कमरे हैं जिसमें से 2 कमरे कंडम घोषित किए गए हैं। वहीं 3 कमरों में सराय प्राथमिक पाठशाला की पांच कक्षाओं के 80 और 1 कमरे में शिव नगर प्राथमिक पाठशाला के 76 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शेष 3 कमरों में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय संचालित है। शिक्षा विभाग के अधिकारी रोज एक कमरे में शिक्षा ग्रहण करते बच्चों और मिड-डे-मील का खाना बनते देख तो रहे हैं लेकिन समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की जगह उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
वर्जन
शिव नगर प्राथमिक पाठशाला के भवन के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च विभाग को भेजा गया है। 25 लाख रुपये से अधिक बजट के निर्माण कार्य के लिए टेंडर उच्च विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं। भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर उच्च विभाग को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द ही बजट पास कर टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -पवन भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल।