फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा : तेज बहादुर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा : तेज बहादुर

Fri, 10 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा : तेज बहादुर
नारनौल। बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर का कहना है कि बनारस लोकसभा सीट से नामांकन रद्द होने पर जल्द ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के दबाव के कारण उनका नामांकन रद्द हुआ है। रेवाड़ी रोड पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महा गठबंधन की तरफ उनको बनारस लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन, नामांकन पत्र में खामियां निकालकर नामांकन रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी ने पूरा समय नहीं दिया। इस मामले में उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। तेज बहादुर ने बताया कि इस दौरान कई बीजेपी नेता चुनाव अधिकारियों के संपर्क में थे। उनके रेवाड़ी घर पर पांच छह लोग आए थे और करोड़ों रुपये देने की बात कही थी। दूसरी तरफ तेज बहादुर अपने पैतृक गांव राता पहुंचकर ग्रामीणों से अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके नामांकन से घबरा गई थी। इस कारण उनका जानबूझ कर नामांकन रद्द करवाया गया है। वहीं पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि तेज बहादुर ने अपने दादा के पद चिन्हों पर चलकर सचाई के लिए संघर्ष किया है। भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाकर तेज बहादुर का नामांकन रद्द करवाया है। तेज बहादुर के नामांकन रद्द होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed