फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अनाज मंडी में बिक रहा नकली आहार

अनाज मंडी में बिक रहा नकली आहार

Sun, 14 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में बिक रहा  नकली आहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर की अनाज मंडी में नकली आहार बेचने का बड़े पैमाने पर गौरख धंधा चल रहा है। नामी ब्रांड के डुप्लीकेट बैग में नकली आहार बेचकर व्यापारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। उनके मुनाफे के चक्कर में पशुपालकों के पशु बीमार हो रहे हैं। उनके आहार की कोई जांच नहीं की जा रही। ऐसा उदाहरण शुक्रवार को समाने आया था। एक पशुपालक ने कंपनी वाले को व्यापारी द्वारा नकली माल बेचने की शिकायत की थी। कंपनी के आदमी मौके पर पहुंच भी गए थे माल भी नकली मिला था लेकिन बाद में समझौता कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के अधिकतर लोग खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं। इनके सहारे ही वो अपनी आजीविका चलाते हैं। पशुपालक मंडी से पशुओं के लिए खल, बिनौला, चुरी, पत्ती खल आदि लेकर जाते हैं। इनको खिलाने से पशुओं के दूध में वृद्धि और गाढ़ा हो जाता है। लेकिन व्यापारी पशुपालकों को नकली पशु आहार दे रहे हैं। पशु आहर में भी कई नामी ब्रांड हैं, जो पशुओं के लिए अच्छा आहार बनाती हैं। लेकिन व्यापारी ब्रांडेड कट्टे में नकली पशु आहर डालकर पशुपालकों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि कीमत में 100 से 200 रुपये कम ले रहे हैं परंतु माल ब्रांडेड कंपनी के बैग में डालकर बेच रहे हैं ताकि पशुपालकों को शक न हो कि माल नकली है। नामी ब्रांड खल का कट्टा लगभग 1300 रुपये का आता है जिसको व्यापारी 1100-1200 रु पयेमें बेच रहे हैं। इससे पशुओं की दूध की मात्रा घट रही है और बीमार भी हो रहे हैं। इसके अलावा पेट संबंधित बीमारी उनको हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed