फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गोशाला कककक

गोशाला कककक

Fri, 22 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
गोशाला कककक
लाखों रुपये दान के बाद भी सुरक्षित नहीं गोवंश
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिले की गोशालाओं में गोवंश सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। नारनौल की गोपाल गोशाला में गायों की मौत के बाद अब श्रीकृष्णा सुदामा गोशाला भालखी में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हो गई। गाय की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है।
गोशाला चला रहे महाराज सुरेश मुनि ने बताया कि दूसरी गोशाला से बासी रोटियां लाई गई थीं। वही रोटियां खाने की वजह से गोवंश की हालत बिगड़ी है। पशु चिकित्सक बलजीत और अरुण जैन ने बताया कि गोवंश को तीन दिन की बासी रोटी खिला दी गई थी, जिससे वे बीमार हो गए। उन्होंने बताया कि लगभग 85 गोवंश बीमार हो गए थे, इनमें से 20 की मौत हो गई। शेष की हालत ठीक है। अभी उनको चरने में दो दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोपाल गोशाला में सौ से अधिक गोवंश मर चुके हैं। इसके अलावा अन्य गोशालाओं में भी दो-तीन गोवंश मरते रहते हैं जिनको बाद में चुपके से दबा दिया जाता है। आपको बता दें कि जिले में 25 गोशालाएं हैं, जिनमें से 19 रजिस्टर्ड हैं। इनमें पिछले छह महीने में 150 से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिक गोवंश रजिस्टर्ड गोशाला की हैं। इन गोशालाओं को गोसेवा आयोग की ओर से पिछले दो वर्ष से 150 रुपये प्रति गोवंश चारा का दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र से भी लाखों रुपये दान दिया जाता है। विगत गोपाष्टमी पर्व पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने आठ गोशालाओं में 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा गांव के लोग भी दान देने में पीछे नहीं रहते। उसके बाद भी गोशालाओं में गायें सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं और उनका रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है। प्रशासन की ओर से गोशालाओं में गायों के मरने के बाद भी जाकर चेक नहीं किया जाता। शुक्रवार को प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed