{"_id":"5a26c9ff4f1c1b9f678bf85b","slug":"71512491519-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने ली व्यापारियों की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने ली व्यापारियों की मीटिंग
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों से मांगा चोरी रोकने के सुझाव और सहयोग
पुलिस अधीक्षक ने ली व्यापारियों की मीटिंग
फोटो नंबर 16
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के पुल बाजार पर गत सप्ताह एक साथ हुई छह दुकानों में चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मंगलवार देर सायं पुल बाजार स्थित ओल्ड चौकी में शहर के व्यापारियों की मीटिंग ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से चोरी रोकने के लिए सुझाव व सहयोग मांगा। इस पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। मीटिंग में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक के सामने शहर के मुख्य बाजारों में चौकीदार रखने की मांग। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में हर 500 मीटर की दूरी पर पुलिस के साथ चौकीदार भी गश्त करे। वहीं रात को इन चौकीदारों की गश्त भी चेक की जाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सबसे पहले इन चौकीदारों की पुलिस वेरिफिकेशन की जाएगी, ताकि पता लग सके की कोई चौकीदार पहले से ही आपराधिक किस्म का तो नहीं है। इन चौकीदारों की नियुक्ति के बाद पुलिस लाइन में उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जोकि आपराधिक किस्म के लोगों से मुुकाबला कर सके। वहीं चौकीदारों की पहचान के लिए एक ड्रेस लगाई जाएगी। इसके साथ ही इनके पास कैमरे वाला मोबाइल भी होगा, जोकि जरूरत पड़ने पर वीडियो भी बना सके। इन चौकीदारों को किसी आपराधिक व्यक्ति से निपटने व अपनी सुरक्षा के लिये मिर्ची पाउडर स्प्रे भी दिया जाएगा। चौकीदारों की चेकिंग की जिम्मेवारी पुलिस की रहेगी। ये रात 10 बजे से 5 बजे तक रहेंगे।
दुकानों के बाहर और अंदर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
पुलिस अधीक्षक ने सभी दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकान के अंदर व बाहर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की ताकि कोई भी आपराधिक घटना होती है तो वह सारी कैमरे में कैद हो सके और पुलिस अपराधी तक आसानी से पहुंच सके।
व्यापारी अपने खर्चे पर लगवाएंगे सीसीटीवी कैमरे
मीटिंग के दौरान श्रीराम सर्राफ व व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि शहर में सभी व्यापारी अपने खर्चे पर अच्छी क्वालिटी कैमरे लगाने के लिए तैयार हैं। प्रशासन एक स्थान निर्धारित कर उन्हें बता दे तो वे कैमरे लगवा देंगे। वहीं सीताराम सर्राफ ने पुलिस अधीक्षक से भी अपील कि महाबीर चौक से पुल बाजार, मानक चौक व सब्जी मंडी में दिन के समय बहुत अधिक भीड़ होती है। उसी समय रेहड़ी व छोटे टीपू वाले भी आ जाते हैं। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती हैं। आने-जाने वालों को परेशानी होती है। इसलिए दिन के समय इन पर भी रोक लगाई जाए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शहर एसएचओ व ट्रैफिक एसएचओ की जिम्मेवारी लगाई। इस बैठक में पम्मी चौधरी, बलदेव चहल, नरेंद्र कुमार, नीरज संघी, रोहताश कुमार, राजेश कटारिया, संजय, नरेश कुमार, विनोद कुमार, मोहित जिंदल, नरेंद्र झिमरियां व आनंद जिंदल आदि रहे।