{"_id":"59ea37004f1c1b9f678b67c9","slug":"71508521728-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूलवश निगला जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूलवश निगला जहरीला पदार्थ, मौत
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूलवश निगला जहरीला पदार्थ, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिहमा। गांव खामपुरा निवासी एक युवक ने वीरवार सुबह भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार गांव खामपुरा निवासी 32 वर्षीय श्रवण कुमार ने वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भूलवश जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन तुरंत उसे नारनौल के नागरिक लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे बहरोड के एक निजी अस्पताल ले गए जहां श्रवण ने दोपहर को ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे दोबारा नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने परिजनों के बयान पर शुक्रवार को मृतक को पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सौंप दिया।