{"_id":"682e1c574a3eaf342b09e70a","slug":"69-applications-have-been-received-in-pg-and-36-in-womens-college-so-far-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124862-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीजी में 69 व महिला कॉलेज में अब तक हुए 36 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीजी में 69 व महिला कॉलेज में अब तक हुए 36 आवेदन
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल के महिला कॉलेज में हैल्प डेस्क से जानकारी लेती छात्रा। संवाद
नारनौल/सिहमा। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से संबंधित कॉलेजों में इस सत्र से स्नातक स्तर के दाखिले नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को 30 आवेदन के साथ अब तक कुल 69 आवेदन हो चुके हैं।
वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय में 18 नए आवेदन के साथ अब तक कुल 36 आवेदन हो चुके हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिलों को लेकर जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इस बार दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ को बनाया गया है। वहीं, उनके साथ कॉलेज प्रवक्ता प्रो. सुनील सैनी भी कार्य में साथ रहेंगे।
प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने या दाखिले संबंधित किसी भी जानकारी के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस डेस्क के माध्यम से कॉलेज स्टाफ से छात्राएं किसी भी प्रकार की समस्या हो तो जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि छात्राएं आवेदन को लेकर किसी प्रकार की ढील न बरतें और जल्द अपने आवेदन करवाएं। राजकीय महाविद्यालय सिहमा के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उनके महाविद्यालय में बीए 180 व बीकॉम की 80 सीटें हैं। बीए की 3900 व बीकॉम की 4152 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
पहली लिस्ट में इच्छा अनुसार कॉलेज नहीं मिलने पर दबाना होगा डेफर का बटन
इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले को लेकर कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस बारे में राजकीय महाविद्यालय के दाखिला प्रभारी सतीश सैनी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज भी भरने होते हैं। इस दौरान किसी छात्र को पहली लिस्ट में उसकी पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है तो वह उस कॉलेज में दाखिला नहीं लेता है।
छात्र यह सोचता है कि शायद दूसरी लिस्ट में उसका नाम उसकी पसंद के कॉलेज में आ जाएगा। ऐसा नहीं होगा और इसके लिए छात्र को पहली लिस्ट जारी के होने के बाद अगर उस कॉलेज में दाखिला नहीं लेना है तो उसे लॉग इन करके डेफर का बटन दबाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो उसका दाखिला जिस कॉलेज में नंबर आया उसमें हुआ समझा जाता है और उसे परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
दाखिला प्रभारी ने बताया कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद डेफर बटन भी निर्धारित समय के दौरान दबा दे। उन्होंने बताया कि अगर विद्यार्थी ऐसा करते हैं तो अगली लिस्ट में उनका नाम आ सकता है और उसे आगे दाखिला मिलने में आसानी भी रहेगी।