{"_id":"69c4219f3e4228c5720ded41","slug":"68-people-registered-for-aabha-card-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125091-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आभा कार्ड के लिए 68 लोगों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आभा कार्ड के लिए 68 लोगों का पंजीकरण
Wed, 25 Mar 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- ढ़ाणी मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर में लोगों के आभा कार्ड बनाते स्वास्थ्य विभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ढाणी मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर में लोगों के आभा कार्ड बनवाए गए। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से दो दिवसीय शिविर लगाया गया। पहले दिन 68 लोगों ने आभा कार्ड के लिए पंजीकरण कराया। आशा वर्कर सरिता व आंगनबाड़ी वर्कर सपना ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों के आभा कार्ड बनाने के लिए ठाकुर जी मंदिर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 70 लोग शिविर में पहुंचे, जहां पर 68 लोगों ने पंजीकरण करवाया गया। वीरवार को भी शिविर लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्लर्क विनय शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से उपमंडल में करीब 1710 आभा कार्ड बनाए जा चुके है। यह अभियान एक मार्च से शुरू हुआ था। विभाग का लक्ष्य उपमंडल के सभी लोगों के आभा कार्ड बनाए जाएं ताकि लाभ उठा सके।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मौके पर ही लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है और साथ ही आभा कार्ड के महत्व के बारे में अवगत कराया जा रहा है। आभा कार्ड एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिसमें व्यक्ति के इलाज से जुड़ी सभी जानकारियां सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहती हैं। इसमें डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट, दवाइयों का विवरण और अस्पताल में हुए इलाज का पूरा रिकॉर्ड शामिल होता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक 14-अंकों का एक यूनिक हेल्थ नंबर है। यह मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित डिजिटल रूप से स्टोर करने में सहायक है। इस अवसर पर वार्ड नंबर तीन पार्षद अशोक सैनी, डॉ. भंवर सिंह, सतीश तिवाड़ी सहित मोहल्लावासी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।