फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   67 connections that were wasting water were shut down

Mahendragarh-Narnaul News: जल की बर्बादी करने वाले 67 कनेक्शनों को किया बंद

Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
67 connections that were wasting water were shut down
फोटो नंबर- 24नारनौल में अवैध कनेक्शन काटती जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत-विभाग
नारनौल। जन जागरूकता अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की 7 टीमों ने जिले में कुल 67 अवैध कनेक्शनों को काटा।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा ने बताया कि जिले में जेई कुनाल की अगुवाई में सतनाली गांव में 37, नारनौल टहला रोड पर 14, कुतबापुर में 10, बखरीजा में 4 व सलूनी में 2 अवैध कनेक्शन पाए गए, जो मुख्य पाइपलाइन से या पेयजल से खेती की सिंचाई के लिए उपयोग में लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

विभाग की टीम द्वारा ये सभी कनेक्शन काट दिए गए। जन जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जल की बर्बादी को रोकने के साथ-साथ अवैध कनेक्शनों को हटाकर हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई कुनाल ने बताया कि इस अभियान में जेई अक्षय कुमार, जेई नरेश, जेई संजय कुमार, जेई गोविंद हुड्डा, बीआरसी इंद्रजीत, बीआरसी पूजा रानी, बीआरसी धर्मेंद्र, बीआरसी विक्रम सिंह, सुपरवाइजर योगेश सहित फिटर स्टाफ अजीत, सीताराम, सूरत सिंह, सुमित, बिरेन्द्र, विजय सिंह आदि शामिल रहे।

कनिष्ठ अभियंता कुनाल ने कहा कि विभाग की टीमें पूरे जिले में सक्रिय हैं और उपभोक्ताओं तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए अवैध कनेक्शन लगातार काटे जा रहे हैं। सतनाली महाग्राम योजना में शामिल है, ऐसे में जिन लोगों ने अपने कनेक्शन अब तक वैध नहीं करवाए हैं, वे जल्द ही अपने कनेक्शन वैध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed