{"_id":"613b9f278ebc3e35fb332ee4","slug":"63-services-of-22-departments-online-on-hepc-portal-narnol-news-rtk623586050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीएम ने ली समाशोधन तथा कष्ट निवारण समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीएम ने ली समाशोधन तथा कष्ट निवारण समिति की बैठक
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते नगराधीश अमित कुमार।
- फोटो : Narnol
नारनौल। प्रदेश सरकार ने उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों के लिए एचईपीसी पोर्टल शुरू किया है। सिंगल विंडो सिस्टम पर आधारित इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर सभी तरह क्लीयरेंस तय समय सीमा में मिलती है। पोर्टल के माध्यम से आने वाले आवेदन को सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। पोर्टल के माध्यम से 22 विभागों से 63 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जाती हैं।
ये जानकारी नगराधीश अमित कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय समाशोधन समिति तथा जिला स्तरीय कष्ट निवारण समिति की बैठक में दिए। बैठक में इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी प्रमुख समस्याओं व मांगों को जिला प्रशासन के सामने रखा।
बैठक में अमित कुमार ने कहा कि नई औद्योगिक इकाइयों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू किया है। इसका मकसद तकनीक का प्रयोग करते हुए सारी प्रक्रिया को सरल बनाना है ताकि व्यापार करने में आसानी हो। सरकार द्वारा उद्यमिता को पोषित किया जा रहा है ताकि रोजगार के नए-नए अवसर पैदा हों। बैठक में विभिन्न्न विभागों के 484 मामले रखे गए। जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निष्पादन किया गया। बैठक में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता राजकुमार जाजोरिया, जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक अनिल यादव, उद्योग विस्तार अधिकारी राकेश यादव व गायत्री व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।