{"_id":"5a0f1d554f1c1b6d548bda34","slug":"61510939989-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाये आसमान में बादल, सुबह हुई बूंदाबांदी, किसान बारिश की आस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाये आसमान में बादल, सुबह हुई बूंदाबांदी, किसान बारिश की आस में
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने लिया यू टर्न, दिनभर छाये रहे बादल
सुबह हुई बूंदाबांदी, किसान बारिश की आस में
-दिन में भी हुआ सर्दी का अहसास, नहीं दिखे सूर्य देव
फोटो नंबर 19 व 20
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया। हालांकि दो दिन से हवा चल रही थी और आसमान थोड़ा धुंधला भी था, पर शुक्रवार को सुबह से बादल छाये रहे। बादलों की वजह से सुबह कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर बादल छाये रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इसकी वजह से नवंबर माह के दूसरे पखवाड़े में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दूसरी ओर, बादलों के कारण किसानों के चेहरों पर रौनक है। किसानों का कहना है कि अगर एक बार अच्छी बारिश हो जाए तो यहां के किसानों के लिए सोना बरस जाएगा और इससे रबी की फसलों को काफी फायदा होगा।
क्षेत्र में दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। दो दिनों से अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, मगर शुक्रवार को मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया। शुक्रवार को सुबह आसमान में गहरे बादल छा गए, जो दिन भर छाये रहे। वहीं कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद दिनभर ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को ठंड का अहसास रहा। दिन में हुई ठंड के कारण लोगों ने दिन में भी अपने गर्म वस्त्र निकाल लिए।
सुबह करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र में कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। यह बूंदाबांदी केवल दो-तीन मिनट तक ही हुई। सुबह करीब सवा दस बजे भी एक या दो मिनट नारनौल शहर व आसपास के गांवों में बूंदे गिरी।
विज्ञापन
किसानों को बारिश का इंतजार
जिला महेंद्रगढ़ के किसानों को बारिश का इंतजार है। जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र बारानी है। जहां पर न तो नहरी पानी जाता व न ही वहां ट्यूबवेल की व्यवस्था। इस कारण यहां के किसान केवल बारिश पर ही आधारित रहते हैं। दोहान पच्चीसी, नलवाटी व गुर्जरवाटी क्षेत्र में इस बार कम बारिश होने की वजह से खेत खाली हैं। इसलिए यहां पर अगर बारिश हो जाती है तो बचे कूचे क्षेत्र में फसल बोने वाले किसानों को फायदा होगा।
न्यूनतम एक व अधिकतम गिरा दो डिग्री
शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान वीरवार के मुकाबले गिर गए। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, वह शुक्रवार को 22 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान वीरवार को जहां 10 डिग्री था व नौ डिग्री पर आ गया। ऐसे में नवंबर माह में ठंड का अहसास दिन के समय भी लोगों को होने लग गया।