फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया गोवर्धन कर पर्व

श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया गोवर्धन कर पर्व

Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया गोवर्धन कर पर्व
श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गोवर्धन कर पर्व
विज्ञापन

-मंदिरों में वितरित किया गया अन्नकूट का प्रसाद
फोटो नंबर 14 से 18
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। क्षेत्र में शुक्रवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन बनाया और उसकी पूजा अर्चना की। वहीं मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।
शुक्रवार को गोवर्धन का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में गोवर्धन की पूजा अर्चना की। गोवर्धन के अवसर पर शहर के मंदिरों में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। कई मंदिरों में अन्नकूट का भंडारा भी लगाया गया। शहर के मोहल्ला नई सराय स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, माता मसानी के पास स्थित शिवालय, मोहल्ला जमालपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, आदर्श नगर स्थित पटवारी जी मंदिर, महाराजा अग्रसेन शापिंग कांपलेक्स, विश्वकर्मा मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, कडियावाला मंदिर, मोडावाला शिव मंदिर, मोहल्ला मिश्रवाड़ा स्थित ठाकुर जी मंदिर, नौ चौक की हवेली के पास स्थित मंदिर, गोशाला, बहादुर सिंह ट्रस्ट नूनीवाल धर्मशाला व चामुंडा देवी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कई स्थानों पर अन्नकूट के भंडारे का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

अन्नकूट का प्रसाद केवल मंदिरों में भंडारे के रूप में नहीं, बल्कि घरों में ले जाने के लिए भी दिया जाता है। इस कारण लोग अपने अपने बर्तनों में प्रसाद को डलवाकर घरों में भी ले गए। शहर में लगभग सभी मंदिरों में चावल, बाजरा, मिक्स सब्जी, मूंग व कढ़ी के अन्नकूट का प्रसाद बनता है। इस कारण शहर में किसी भी घर में खाना नहीं बनता, सब मंदिरों से आए अन्नकूट का ही प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में अन्न कूट प्रसाद वितरण
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के विभिन्न मंदिरों में शुक्रवार को अन्नकूट प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं को शारीरिक स्वास्थ्य व सात्विक भोजन की महत्ता बताई। महंत शीतलदास ने बताया कि खरीफ सीजन के अनाज से प्रसाद तैयार किया जाता है। मिक्स सब्जी, कढ़ी बनाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। प्रसाद में विभिन्न अनाज, सब्जी शामिल होने के कारण शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। कस्बे के अलावा ग्रामीण मंदिरों में भी अन्न कूट प्रसाद वितरित किया गया।

विष्णु पूजन पर किया वितरण अन्नकूट का प्रसाद
मंडी अटेली। दीपावली को लक्ष्मी पूजन करने के बाद शुक्रवार को विष्णु पूजन पर अन्नकूट प्रसाद तैयार किया। दीपावली पर्व पर खाया गरिष्ठ भोजन को पचाने के लिए अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया जाता है। शिक्षाविद् अर्जुनदत्त शास्त्री ने बताया कि आज के दिन विष्णु भगवान की पूजा के साथ-साथ गोवर्धन पूजा भी की जाती है। आज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के घमंड को तोड़ा था। उन्होंने गोवर्धन की पूजा का महत्व आम जन को बताया।
उन्होंने बताया कि गोवर्धन पर्वत से हमें वनस्पति जड़ी बूटियां तो मिलती ही हैं साथ में पशुओं का चारा व ईंधन व पत्थर की पूर्ति कर हमारा सहयोग करता है। गोवर्धन पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं गोवर्धन बनाकर उस पर गाय का बछड़ा कुदाती है और अपने बच्चों को गाय के दूध का महत्व बताती है। इस दिन गाय की पूजा भी की जाती है। राधा कृष्ण मंदिर, अमरसिंह रोड़वालिया मंदिर, परमानंद सेठ के मंदिर श्रीराम में अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। इस मौके पर संजय गोयल, विष्णु प्रसाद, लाला फकीर चंद, गोलिया, किशन सिंहल, रामकिशन, कालीचरण, भूपेश, लाला परमानंद, राजकुमार, राकेश अग्रवाल, संजय, छोटू, मोहित, गोलू, अनिल गुप्ता, संजय, वेदप्रकाश, मंदिर के पूजारी रामबाबू ब्रजवासी आदि रहे।

विश्वकर्मा दिवस पर काम को बंद रख की औजारों की पूजा
मंडी अटेली। विश्वकर्मा दिवस पर दुकानदारों ने औजारों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा को याद किया। इंस मौके पर अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन महा सचिव शिव चंद्र जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।

न्यू श्याम ऑटो वक्र्स सिनेमा गली अटेली पर आयोजितर विश्वकर्मा डे पर विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनको याद किया तथा औजारों की पूजा अर्चना कर लोगों को प्रसाद वितरण किया। श्याम आटो संचालक अनिल जांगिड़ ने बताया कि आज के दिन हस्तकला का काम करने वाले लोग आजीविका के साधन अपने औजारों की पूजा करते है। आज के दिन किसी प्रकार का गाडिय़ों का काम नही किया जाता है। सभी मिस्त्री आज काम का अवकाश रखते है। इस मौके पर निहाल सिंह, हरि प्रकाश जांगिड़, विवेक कुमार, ओमप्रकाश बाछौद, सुनील कुमार, सतपाल शर्मा, राजेश जांगिड़ तिगरा, मुकेश दोसोदिया, सुभाष कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed