{"_id":"59bd7cba4f1c1b2f688b4e8d","slug":"61505590458-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण स्पर्धा में अंजली रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण स्पर्धा में अंजली रही प्रथम
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण स्पर्धा में सरस्वती रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। ओजोन परत संरक्षण दिवस पर श्रीराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य देवदत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें संस्था के चेयरमैन एडवोकेट अनिल यादव मांदी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
उन्होंने कहा कि वायु शुद्ध नहीं होने के कारण ओजोन परत में छिद्र होने लगे हैं। इससे पृथ्वी तक पैरा बैंगनी किरणें पहुंचने लगी हैं। पैरा बैंगनी किरणों से कैंसर, एलर्जी, दमा, हार्ट आदि बीमारियां होती हैं। समाधान के लिए पौधरोपण को महत्व देना होगा। शुद्ध पर्यावरण से ओजोन गैस मजबूत रहेगी, तभी बेहतर स्वास्थ्य मिलना संभव होगा। इसके बाद स्कूल में ओजोन परत की सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें बारहवीं कक्षा की सरस्वती ने प्रथम स्थान हासिल किया। नौंवी कक्षा के राहुल को द्वितीय स्थान मिली। दसवीं की प्रियंका को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण तथा सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंधक निदेशक संयोगिता यादव, दरियाव, धर्मबीर दहिया, राजपाल आदि मौजूद थे।