{"_id":"596f97e84f1c1b81248b45ab","slug":"61500485608-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायचान मोहल्ले में जलभराव, महिलाओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायचान मोहल्ले में जलभराव, महिलाओं ने की नारेबाजी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महायचान मोहल्ले में जलभराव, महिलाओं ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
बारिश के बाद गलियों से पानी की निकासी नहीं होने से परेशान मोहल्ला महायचान की महिलाओं ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी कर विरोध जताया। गुस्साई महिलाएं करीब डेढ़ घंटे नगर पालिका कार्यालय में डटी रहीं। इस दौरान महिलाओं को नगर पालिका कार्यालय में कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद उनको निराश होकर लौटना पड़ा।
नाराज महिलाओं का कहना था कि उनकी गलियां निचाई पर हैं। इस कारण बारिश का पानी वहां आकर रुक जाता है। यह समस्या 25 वर्षों से बनी हुई है। इसकी शिकायत एसडीएम, डीसी से लेकर मंत्री तक की जा चुकी है। मंगलवार की शाम को मात्र दस मिनट बारिश आई थी, इससे गलियां लबालब भर गईं। अब डेढ़ घंटे से वे नगर पालिका में बैठी हैं किंतु पालिका का एक भी अधिकारी कार्यालय में नहीं है। अगर हम शिकायत करें तो किसको करें। पालिका चेयरपर्सन महेंद्रगढ़ से बाहर गई हुई हैं। सचिव, एमई, जेई कोई भी नहीं हैं। पालिका ने भले ही शहर में सफाई व्यवस्था के लिए पांच गाड़ियां और 100 सफाई कर्मचारी लगा रखे हैं, किंतु उनके मोहल्ले में कोई गाड़ी और सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहा। मोहल्ले में बारिश का पानी एकत्रित होने से लोगों में मलेरिया का भय बना हुआ है। डेढ़ माह पूर्व प्री मानसून की बारिश में इसी मोहल्ले से एक मलेरिया पॉजिटिव केस पाया गया था। उसको तीन दिन तक सिविल अस्पताल में रखा गया था।
मोहल्ले के लोगों की परेशानी उनकी जुबानी
पिछले एक सप्ताह से मोहल्ले में कोई सफाई कर्मचारी या झाडू़ लगाने वाला भी नहीं आया है। दस मिनट की बारिश से मोहल्ले की गलियों लबालब भर गई हैं आने जाने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। - रतीराम
विज्ञापन
--------------
हम 50 बार नगरपालिका कार्यालय में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए आ चुके हैं। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। आज मोहल्ले की औरतें एकत्रित होकर आई तो यहां पर कोई अधिकारी नहीं मिला। - बाला देवी
-------------
थोड़ी सी बारिश होते ही हमें डर लगने लगता है। रात को दस मिनट बारिश आई थी। उसी से गलियों में पानी भर गया। कई बार बच्चों का नालियों और गलियों में गिरने का डर बना रहता है। क्या करें कोई सुनने वाला ही नहीं हैं। छन्नो देवी
------------
सफाई और जलभराव को लेकर हम बहुत परेशान हैं। सीवर ओवरफ्लो हो गए हैं। दूसरे जगह की गंदगी बारिश में बहकर उनके घरों के आगे एकत्रित हो जाती है। प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं किंतु कोई समाधान नहीं हुआ। - मुन्नी देवी
---------------
कोट
पालिका के कर्मचारी हर मोहल्ले में जाकर सफाई कर रहे हैं। अगर किसी जगह सफाई नहीं हो पा रही है तो वहां कर्मचारी भेजकर सफाई करवा दी जाएगी। पानी निकासी को लेकर जनरेटर लगाया हुआ है उसे भी निकलवा दिया जाएगा। - रमेश बोहरा, वाइस चेयरमैन नगरपालिका।