फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   600 Students Awarded Degrees at the Celebration of Hard Work

Mahendragarh-Narnaul News: मेहनत का जश्न में 600 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Sat, 18 Apr 2026 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
600 Students Awarded Degrees at the Celebration of Hard Work
फोटो नंबर-10राजकीय महाविद्यालय के दिक्षांत समारोह में हरियाणावीं नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : 1
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 70वां वार्षिक पारितोषिक वितरण व दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 600 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन




विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण, आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन की मुख्य धुरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. अजमेर सिंह काजल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता, दृढ़ निश्चय और मंचीय गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस सहित विभिन्न गतिविधियों की उपलब्धियों का विवरण दिया।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर, रोल ऑफ कलर, प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश यादव, डॉ. मीना, डॉ. पलक और डॉ. पूनम राव ने किया। अंत में उपप्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मेधावियों के किया सम्मानित

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की ओर से जारी 600 यूजी और पीजी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। कुलसचिव डॉ. सत्यपाल सुलोदिया ने बताया कि 2 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर, 17 को कॉलेज कलर व 56 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed