{"_id":"67ead015447aad8e4b0df248","slug":"6-accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-buying-sugar-online-67-debit-cards-recovered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122975-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन चीनी खरीदने के नाम पर ठगी के 6 आरोपी काबू, 67 डेबिट कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन चीनी खरीदने के नाम पर ठगी के 6 आरोपी काबू, 67 डेबिट कार्ड बरामद
विज्ञापन
नारनौल। ऑनलाइन चीनी खरीदने के नाम पर 75 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 67 डेबिट कार्ड, 9 सिम कार्ड, 5 चैकबुक, 2 पासबुक, 10 मोबाइल फोन व 100 विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के द्वारा जस्ट डायल पर चीनी खरीदने के लिए रिक्वेस्ट डाली हुई थी। जिसपर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर चीनी भेजने के नाम पर 75 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित व हिमांशु निवासी अमृतपुर जिला फरूखाबाद उत्तरप्रदेश, मंगल सिंह निवासी दुबरी थाना समसाबाद जिला फरुखाबाद उत्तरप्रदेश, शिवा निवासी नगला हुशा थाना अमृतपुर जिला फरुखाबाद उत्तरप्रदेश, अनूप निवासी नसीबपुर थाना ओछा जिला मैनपूरी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 67 एटीएम कार्ड, 9 सिम कार्ड, 5 चेक बुक, 2 पास बुक, 10 मोबाइल फोन व 100 विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मुख्य आरोपी सुमित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शिकायतकर्ता ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह पशुपालन विभाग हरियाणा में नौकरी करता है और उसकी पत्नी गांव में ही भगवती इंटरप्राइजेज के नाम से पशु आहार बनाने का कार्य करती है। उसकी पत्नी ने जस्ट डायल पर चीनी खरीदने बारे रिक्वेस्ट डाली थी। इसके बाद एक मोबाइल फोन से कॉल आई, फोन पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने अपना ट्रेडिंग का काम बताया था। जिसने वाट्सअप पर चीनी के सैंपल भी भेजे। इससे 10 टन चीनी 2 लाख रुपये में खरीदने की डील हो गई थी। पहले कुछ प्रतिशत धनराशि मांगी, जिसपर शिकायतकर्ता ने 75,000 रुपये भेज दिए। उसके बाद ठगों ने 50,000 रुपये की और मांग की। शिकायतकर्ता को ऑनलाइन ठगी होने का पता चलने पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना टीम ने संलिप्त आरोपियों के बारे में पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।