{"_id":"68b48f7a30ebb81007027208","slug":"55-cctv-cameras-installed-in-the-city-got-damaged-due-to-lack-of-maintenance-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119722-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों के सहयोग से शहर में लगे 55 सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में हुए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों के सहयोग से शहर में लगे 55 सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में हुए खराब
Sun, 31 Aug 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- बस स्टैंड के सामने लगा खराब सीसीटीवी कैमरा--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में व्यापारियों के सहयोग से लगवाए गए 55 सीसीटीवी कैमरे देखरेख के अभाव में खराब हो गए हैं। इसके चलते अपराधियों की निगरानी नहीं हो पा रही है।
अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। व्यापारियों ने 15 लाख रुपये पुलिस को दिए थे। पुलिस ने वर्ष 2022 में नारनौल की एजेंसी को कैमरे लगाने का कार्य सौंपा था।
एजेंसी ने दो साल की लिखित वारंटी दो साल रखरखाव का भी एग्रीमेंट किया था। अक्तूबर 2022 से 2024 तक इनकी वारंटी थी। छह माह तक कैमरे सही चले। इसके बाद कैमरे का रखरखाव न होने की वजह से दिसंबर 2024 में कैमरे ठप हो गए।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ सिद्धार्थ जैन ने व्यापार मंडल से शहर में कैमरे लगवाने के सहयोग की अपील की थी।
पुलिस प्रशासन की ओर से 2022 में शहर के मुख्य चौक चौराहों पर कैमरे लगाए गए थे। पुलिस की ओर से इसका रिकार्ड शहर थाना में रखवाया गया। कैमरे खराब होने के बाद व्यापार मंडल की ओर स कई बार सीएम विंडो, पुलिस महानिदेशक पंचकूला, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, थाना सदर व शहर थाना महेंद्रगढ़ प्रबंधकों को पत्र भेजकर सीसीटीवी शुरू कराने की मांग कर चुके हैं।
-
इन स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
शहर के माजरा चुंगी, अनाज मंडी, रेलवे रोड, बालाजी चौक, सब्जी मंडी गेट, भगवान परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड के सामने, मसानी चौक, राव तुलाराम चौक, सतनाली चौक, कैंची मोड, महिला महाविद्यालय, लघु सचिवालय गेट के सामने पुलिस विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
--
वर्जन...
स्टेट हाईवे 148बी निर्माण के दौरान सीसीटीवी कैमरे की केबल टूटने से कैमरे बंद हो गए थे। नारनौल से केबल ऑपरेटर बुलाया गया है। ऑपरेटर आने के बाद पता लग पाएगा केबल कहां से टूटी हुई है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवा दिया जाएगा।- पवन कुमार, प्रभारी, शहर थाना महेंद्रगढ़।