फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   53 participants from across the country registered for the short-term program

Mahendragarh-Narnaul News: लघु अवधि कार्यक्रम में देशभर से 53 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
53 participants from across the country registered for the short-term program
फोटो संख्या:53-हकेंवि में एसटीपी का उद्घाटन करते विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---स्
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एप्लिकेशंस ऑफ कंप्यूटेशनल साॅफ्टवेयर इन मैथमैटिकल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग विषय पर केंद्रित लघु अवधि कार्यक्रम (एसटीपी) का शुभारंभ हुआ। यूजीसी-एमएमटीटीसी द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) के क्षेत्र में शोध में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक एवं विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के डीन प्रो. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 24 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 53 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। कंप्यूटेशनल टूल्स मानव बुद्धिमत्ता की अनुकरणात्मक प्रक्रिया को सक्षम बनाकर समस्या समाधान और निर्णय-निर्माण की प्रक्रियाओं को रूपांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सांख्यिकी विभाग के प्रो. सुरेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस एसटीपी के अंतर्गत कुल 24 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इनमें मेपल, मैटलेब, पायथन, एसपीएसएस, आर प्रोग्रामिंग, स्कीलेब तथ एडवास एक्सेल जैसे सॉफ्टवेयर टूल्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed