{"_id":"5f4949068ebc3e3d0a3b1679","slug":"53-new-corona-infected-in-the-district-number-exceeded-sixteen-hundred-narnol-news-rtk570930867","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 53 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या सोलह सौ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 53 नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या सोलह सौ के पार
विज्ञापन
शहर में बनाया गया कंटेनमेंट जोन।
- फोटो : Narnol
जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। नारनौल शहर में लगातार केस आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 53 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1617 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 24 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक 1268 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 348 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 53 मरीजों की जानकारी लेकर संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सीएमओ ने बताया कि छह मोबाइल टीमों ने 530 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 28 अगस्त तक 92153 नागरिकों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 54481 मरीजों में सामान्य बीमारी है। कोरोना को लेकर 1092 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहल्ला गस्तीवाडा में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। बुखार की शिकायत पर जांच कराया था।
वहीं आजाद चौक पर छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक परिवार पांच लोग और एक किराएदार हैं। मोहल्ला शास्त्री नगर एक ही परिवार तीन लोग संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला प्राणपुरा में नौ लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें एक घर से दो लोग जबकि अन्य आसपास के हैं। पहले मिले मरीज के संपर्क में आने से सभी संक्रमित हुए हैं। मोहल्ला गुरुनानकपुरा में एक वकील कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला पीरआगा का युवक बावल में काम करता है। शिवाजी नगर में एक परिवार के पांच लोग कोरोना मरीज मिले हैं। मोहल्ला चांदूवाड़ा में साल कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें एक परिवार के चार लोग एक परिवार के हैं। शहर में अधिकांश मरीज दूसरे के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
आशा वर्कर्स समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चारों लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉॅजिटिव आई है। जिसमें से तीन महिलाएं व एक पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। गांव छापड़ा बीबीपुर में एक महिला कंटेनमेंट जोन में से पॉजिटिव आई है। वहीं इसी गांव का एक दुकानदार किसी अन्य पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। जिसने गांव में ही परचून की दुकान कर रखी है। गांव मौरूड़ में एक आंगनबाड़ी वर्कर पॉजिटिव आई हैं, तो गांव मौसमपुर में भी एक आंगनबाड़ी वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र में लगातार आंगनवाड़ी वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थय विभाग भी सतर्क हो गया हैं क्योंकि दो दिन पहले भी 10 आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि गांव वाइज आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, दुकानदार, मेडिकल स्टोर संचालक व अन्य ग्रामीणों के सैंपल बढ़ा दिए। जिस कारण पॉजिटिव केस निकल कर सामने आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची : वार्ड नंबर 9 कनीना -1, चेलावास -2, छापड़ा बीबीपुर-2, बजाड़-2, झगड़ोली-1, मोरुंड-1, सिलारपुर अटेली-1, पायगा-1, दौंगड़ा अहीर-2, मोहल्ला गस्तीवाडा नारनौल-1, कुलताजपुर-1, मौसमपुर-1,वार्ड नंबर 10 कनीना-1,आजाद चौक नारनौल-6,मोहल्ला शास्त्री नगर-3,मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़-2,मोहल्ला चौक महेंद्रगढ़ -1,मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल-9,मोहल्ला गुरुनानकपुरा-1, मोहल्ला पीरआगा नारनौल-1, मोहल्ला शिवाजी नगर-5,मनिहारी गली नारनौल-1,मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-7 संक्रमित मिले हैं।