फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   525248.9 quintals of millet has arrived in the district so far

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 525248.9 क्विंटल बाजरे की अब तक हुई आवक

Fri, 11 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
525248.9 quintals of millet has arrived in the district so far
फोटो- 18नई अनाज मंडी में बाजरे की तुलाई करते मजदूर। संवाद
नारनौल /नांगल चौधरी। जिले की सभी 6 मंडियों में बाजरे की खरीद जारी रही है। शनिवार को दशहरे के अवसर पर भी बाजरे की खरीद जारी रहेगी। शुक्रवार को अटेली में 851 गेटपास जारी किए गए। नारनौल में 495 और नांगल चौधरी में 293 गेट पास जारी किए गए। जिले की मंडियों में शुक्रवार को 77511.5 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। जिले में पिछले 11 दिन में अब तक 525248.9 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। शुक्रवार को नारनौल में 12719.5 क्विंटल, अटेली में 20766.5 क्विंटल और नांगल चौधरी 7030.5 क्विंटल बाजरे की आवक रही।
विज्ञापन


नारनौल में अब तक 58591 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसमें 34500 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं नांगल चौधरी में अब तक 31030 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 7100 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है। अटेली मंडी में बाजरे की खरीद और उठान सबसे ज्यादा है। अटेली में अब तक 140000 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 1 लाख क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह है आंकड़ा (मीट्रिक टन में)
जिला बाजरे की आवक खरीद उठान
महेंद्रगढ़ 52524.89 45332.10 24907.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed