फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शार्ट सर्क्रिट से पिकअप गाड़ी में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक

शार्ट सर्क्रिट से पिकअप गाड़ी में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक

Sun, 11 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्क्रिट से पिकअप गाड़ी में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
गांव सिगड़ी में शार्ट-सर्किट के चलते पिकअप गाड़ी में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई। गाड़ी चालक झूक निवासी राजकुमार ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए व ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव झूक निवासी राजकुमार किसी कार्य को लेकर देर रात अपने गांव से महेंद्रगढ़ जा रहा था। वह अभी गांव सिगड़ी के पास ही पहुंचा था। उसकी गाड़ी के सामने आवारा कुत्तों का झुंड सामने आ गया। चालक कुत्तों को बचाने लगा तो गाड़ी पानी के टैंक पर चढ़ गई। चालक ने गाड़ी को नियंत्रण किया व गाड़ी को लेकर महेंद्रगढ़ की ओर चल पड़ा। गाड़ी कुछ ही दूर चली थी उसमें अचानक आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता इतने समय में तो आग ने गाड़ी को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया था। चालक राजकुमार ने गाड़ी से छलांग लगाई व अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगी देख सड़क से गुजरने वाले वाहन रुक गए व आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed