{"_id":"598f4fdf4f1c1be87e8b4886","slug":"51502564319-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी को ज्ञापन देकर की ब्लास्टिंग को रुकवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी को ज्ञापन देकर की ब्लास्टिंग को रुकवाने की मांग
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लास्ट रुकवाने के लिए सौंपा डीसी को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव ग्राम रसुलपुर निवासी जोगेंद्र पुत्र दयाराम ने शनिवार को उपायुक्त राजनारायण कौशिक को ज्ञापन सौंपकर ग्राम रसूलपुर में एएनई इंडस्ट्रीज द्वारा किए जा रहे ब्लास्ट रुकवाने की मांग की। जोगेंद्र कुमार ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि नारनौल तहसील के पास स्थित ग्राम रसूलपुर में एनई इंडस्ट्रीज ने पहाड़ियों को लीज पर लेकर माइनिंग की हुई है। उन्होंने कहा कि माइंस में ब्लास्ट से पहाड़ियों को तोड़ा जाता है। इस ब्लास्ट के कारण आसपास के मकानों को नुकसान होता है। हमेशा कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने इस बारे में बताया कि यह मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग है। इसमें अलग से आदेश है कि 28 अगस्त तक इन माइंस में ब्लास्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश हाईकोर्ट ने 10 अगस्त को जारी कर दिया गया था। इसके बाद भी कंपनी पहाड़ियों को ब्लास्ट कर रही है। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग कि इस माइंस में हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाने और ब्लास्ट रुकवाने की मांग की थी।