फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   501 women participated in a procession carrying sacred pots in the city.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
501 women participated in a procession carrying sacred pots in the city.
फोटो संख्या:71 शहर के मुख्य मार्गाों से कलश यात्रा निकालती महिलाएं---संवाद
महेंद्रगढ़। गोरक्षा के लिए मातृभूमि सेवा संघ की ओर से शुक्रवार को शहर के डुलाना रोड स्थित श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप व 108 कुंडीय महायज्ञ शुरू हो गया है। इस आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 501 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा गोशाला से शुरू हुई और मोदाश्रम रोड, मोहल्ला कोका बंगड़ी, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक, मोहल्ला पड़ाव होते हुए वापस गोशाला में पहुंची। इस दौरान पुलिस का इंतजाम रहा और हर चौक पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

इससे यात्रा के लिए पहले ही रास्ता बनाया गया और जाम आदि की स्थिति नहीं होने दी गई। इसके बाद 108 कुंडीय हवन का शुभारंभ किया गया। इसमें विदूषी बेला पारिक, विधायक कंवर सिंह, कैलाश पाली, गोशाला प्रधान नवीन राव, योगाचार्य नीलेश आर्य, रामजीवन मित्तल आदि प्रमुख लोग यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ हवन कुंड में 108 जोड़े बैठे। करीब एक घंटे तक यह हवन चला जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। विदूषी बेला पारिक ने बताय कि प्रतिदिन 23 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से सवा 4 बजे तक गोभागवत कथा आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन हवन और कथा का समय एक समान रहेगा। 23 जनवरी को कथा के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में माता का दर्जा गोवंश की रक्षा करना है। कार्यक्रम में विदूषी बेला पारिक की ओर से धार्मिक प्रवचन एवं गो सेवा के लिए जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हवन के करने से वातावरण शुद्ध रहता है।

विदुषी बेला पारिक ने कहा कि गोमाता की आरती हिंदु धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। गाय को 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की भूमि महेंद्रगढ़ की श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में प्रथम गो शक्ति जागरण अनुष्ठान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आहवान किया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठाएं।

फोटो संख्या:71 शहर के मुख्य मार्गाों से कलश यात्रा निकालती महिलाएं---संवाद

फोटो संख्या:71 शहर के मुख्य मार्गाों से कलश यात्रा निकालती महिलाएं---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed