{"_id":"66e09252f8131bdf9c07aba8","slug":"5-candidates-filed-nomination-in-the-district-on-the-sixth-day-narnol-news-c-196-1-mgh1001-115996-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में छठे दिन 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में छठे दिन 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Wed, 11 Sep 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन मंगलवार को जिले में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। जिले में अब तक 18 नामांकन भरे गए हैं।
नामांकन के छठे दिन महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक, अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भूप सिंह ने नामांकन भरा। नारनौल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने तथा अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन नेशनल लोकदल व बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी अतर लाल, सोशलिस्ट यूनाइटेड कम्युनिस्ट ऑफ इंडिया पार्टी से ओमप्रकाश तथा निर्दलीय प्रत्याशी साधना ने नामांकन भरा है।