फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4th crasher seal

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किए चार क्रशर सील

Tue, 06 Oct 2015 12:04 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

क्रशरों से उड़ती डस्ट के विरोध में रविवार को ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम  एसडीओ आरके भौंसले के नेतृत्व में धौलेड़ा पहुंची। टीम ने यहां ग्रामीणों  की शिकायत सुनी। इसके बाद गांगोताना और जैनपुर में चार क्रशरों को सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने क्रशर संचालकों को नियमित पानी के छिड़काव के भी आदेश दिए।  

विज्ञापन


हरियाणा में माइंस बंद होने के कारण राजस्थान से पत्थर सप्लाई हो रहा है। क्रशर संचालक पत्थरों की पिसाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं करते। सूखा बुरादा हवा से साथ उड़ता गांव में पहुंच रहा है। दरवाजा व रोशनदान बंद करने के बावजूद बारीक डस्ट से  छुटकारा नहीं मिल रहा है। सीमेंटेड डस्ट सांस के साथ शरीर में प्रवेश करनी शुरू हो गई। इसके प्रभाव से गांव में दमा, एलर्जी, आंख आदि रोग पनपने शुरू हो गए।
विज्ञापन


इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीण करीब 10 बार सड़क मार्ग जाम कर चुके। हर बार अधिकारी जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवा देते हैं। मापदंडों की अनदेखी करने वाले क्रशर संचालकों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। विरोध में नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह क्रशर मार्ग बंद कर दिया। देर शाम तक प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनने नहीं पहुंचे। जिससे लोगों का गुस्सा उबाल खा गया और रविवार को धौलेड़ा-नारनौल सड़क मार्ग को बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे पहुंची टीम
प्रशासनिक आदेशों के उपरांत प्रदूषण बोर्ड की टीम सुबह 10 बजे क्रेशर जोन पहुंची।  निरीक्षण के दौरान धोलेड़ा क्रेशर जोन में उन्हें स्थिति संतोषजनक मिली।  इसके बाद गांगोताना तथा जैनपुर में निरीक्षण किया गया। जहां प्रदूषण के मापदंड अधूरे होने के कारण चार क्रेशरों को सील कर दिया गया।


संचालकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
विभाग के एसडीओ आरके भौंसले ने बताया कि प्रदूषण के मापदंडों में लापरवाही  बर्दाश्त नहीं होगी। नियमित औचक निरीक्षण की रूपरेखा बनाई गई है। फिलहाल संचालकों को एक सप्ताह के अंदर नियमित पानी छिड़काव के आदेश दिए हैं। पालन नहीं होने पर क्रशर चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed