फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   47 units of blood collected in the camp

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 47 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Sun, 15 Sep 2024 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
47 units of blood collected in the camp
फोटो नंबर-13रक्तदाता को बैज लगाते अति​थि। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। गांव नूनी सलूनी में रविवार को सरकार के अभियान स्वीप के तहत जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्ततदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।। शिविर का आयोजन अमन मेडिकल हेल्थ केयर, शिवम सीमेंट स्टोर व युवा साथी ग्रुप उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की तरफ से किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकुमार सरपंच, विक्रम सरपंच, राजू नंबरदार इंद्रपाल जोनल मैनेजर, प्रीतम, शिव कुमार व राहुल ने बताया कि इस शिविर का आयोजन जितेंद्र पवार के लड़के के जन्मदिन पर किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed