फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   45577 quintals of millet purchased from 1757 farmers in three grain markets of the area

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र की तीन अनाज मंडियों में 1757 किसानों से खरीदा 45577 क्विंटल बाजरा

Tue, 08 Oct 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
45577 quintals of millet purchased from 1757 farmers in three grain markets of the area
फोटो संख्या:82- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद करती वेयर हाउस अ​धिकारी --संवाद
महेंद्रगढ़ /सतनाली/कनीना। क्षेत्र की तीन मंडियों में 1757 किसानों से 45577 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। अब तक तीनों मंडियों में 2890 किसानों से 99890 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में 700 किसानों के गेटपास कटे थे। लेकिन 520 किसानों की बाजरे की खरीद की गई। 520 किसानों से 10500 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। शेष किसानों का बाजरा मंगलवार को खरीदा जाएगा। अनाज मंडी में उठान प्रक्रिया जारी है। कनीना नई अनाज मंडी में सोमवार को 811 किसानों से 23665 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 1195 किसानों से 57570 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। सचिव विजय सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि सभी किसान अपने बाजरे को सुखा कर व साफ करके लेकर आए ताकि मंडी में किसान को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसे के साथ सभी आढ़तियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी किसानों की अलग-अलग ढेरी बनवाएं, झरना लगवाएं, साफ सफाई करवाकर के बाजरे की भराई की जाए। वहीं सतनाली अनाज मंडी में 426 किसानों से 11412 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। अब तक 614 किसानों से 16615 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

पोर्टल में तकनीकी खराब के चलते आई फार्म नहीं हो रहे जनरेट
चंडीगढ़ में विभाग के पोर्टल पर तकनीकी खराबी के चलते आई फार्म जनरेट नहीं हो रहे है। इसके कारण किसानों के द्वारा भरे गए जे फार्म पास नहीं हो रहे। खरीद अधिकारी रूबी हुड्डा ने बताया कि किसानों को खरीदा गए बाजरे की उठान के बाद ऑनलाइन आई फार्म जनरेट किया जाता है। आई फार्म जनरेट होते ही किसानों का जे फार्म भी जनरेट हो जाता है, जिससे किसानों की पेमेंट 72 घंटे बाद खाते में आती है। लेकिन पोर्टल नहीं चलने के कारण किसानों की पेमेंट में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही आई फार्म जनरेट होते ही किसानों की पेमेंट खाते में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed