{"_id":"6a68f69f9e6a182434062af4","slug":"43900-registrations-received-so-far-for-the-half-marathon-chief-minister-to-felicitate-participants-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143119-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन के लिए अब तक हुए 43,900 पंजीकरण, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन के लिए अब तक हुए 43,900 पंजीकरण, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
Wed, 29 Jul 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1हाफ मैराथन रूट पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देती डीसी अनुपमा अंजली।स
नारनौल। नशा मुक्त हरियाणा अभियान और हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को नारनौल में हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को आईटीआई मैदान और दौड़ रूट का निरीक्षण किया। इसके लिए अब तक 43900 पंजीकरण हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अगस्त को विजेताओं को नकद पुरस्कार और मेडल से सम्मानित करेंगे। 10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष व महिला विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का पहला इनाम मिलेगा। दूसरे स्थान पर 50-50 हजार और तीसरे स्थान पर 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
5 किलोमीटर दौड़ के सभी प्रतिभागियों को मेडल मिलेंगे। इसमें पहले तीन विजेताओं को मुख्यमंत्री ट्रॉफी देंगे। दौड़ सुबह 7 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से शुरू होगी। 5 किलोमीटर के लिए कोई शुल्क नहीं, जबकि 10 किलोमीटर के लिए 100 रुपये पंजीयन शुल्क है।
विज्ञापन
उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि युवाओं में इस आयोजन को लेकर उत्साह है। अब तक कुल 43,900 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 5 किलोमीटर के लिए 43,281 और 10 किलोमीटर के लिए 619 धावक शामिल हैं।
उन्होंने नागरिकों से इस मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की। इच्छुक लोग जिला महेंद्रगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।