{"_id":"5cd867f3bdec22078d32ef51","slug":"41557686259-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखी खुशी की झलक,सोशल मीडिया में किया शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखी खुशी की झलक,सोशल मीडिया में किया शेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवाजी नगर, बीडीओ ब्लॉक समेत अन्य बूथों पर युवाओं ने मतदान किया। उनके चेहरे पर पहली बार वोट डालने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। युवा सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन में लग गए थे। उन्होंने अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए उत्सुक नजर आए। उनका कहना है कि देशहित और विकास जैसे मुद्दों को देखते हुए वोट किया है।
पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। क्षेत्र के विकास और देशहित को ध्यान में रखकर मतदान किया है। अब जब पहली बार सांसद प्रत्याशी को वोट दिया है, तो मन में यह विश्वास है कि हम भी अपने सांसद से सवाल-जवाब कर सकेंगे। हम पूछ सकेंगे कि आखिरकार हमारे क्षेत्र के लिए वह क्या कर रहे हैं और क्या योजनाएं हैं।
शुभम कौशिक
पहली बार वोट डालकर गर्व महसूस कर रहा हूं। अपना पहला वोट देशहित और विकास को देखकर किया है। वोट को लेकर पहले से उत्साहित था और अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। अब मेेरी भी देश के विकास में भागीदारी हो गई है। सुबह सात बजे सेंटर पर आ गया था और एक घंटे बाद वोट डालने का मौका मिला।
विज्ञापन
- तुषार लाम्बा
लोग चुनावों में प्रत्याशियों की जीत हार की बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन जब वोटिंग की बात आती है, तो घरों से बाहर नहीं निकलते, जबकि सभी को वोट की ताकत समझनी चाहिए। मैंने पहली बार वोट डाला है और अब हर बार वोट डालने की कोशिश रहेगी। पहली बार ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया।
पारस शर्मा
युवाओं को अपने जनप्रतिनिधियों से बात करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। अभी तक हमारे वोट नहीं थे तो हम बातचीत करने में संकोच करते थे। अब लगता है कि वोट देकर हमें कोई अधिकार मिल गया है और अब जब नेताओं से काम के लिए बात कर सकेंगे।
- देवेश
पहली बार मतदान करके मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है और गौरव का अनुभव कर रहा हूं कि सरकार बनाने में मेरी भी भागीदारी है। पहली बार ईवीएम के वीवी पैड पर वोट डाला। इससे पहले ईवीएम मशीन के बारे में सुना था। आज प्रयोग करने का मौका मिला।
-राजेंद्र
वोट डालने के लिए मेडिकल कॉलेज रोहतक से घर आई। बहुत उत्साहित थी कि कैसे वोट डालते हैं, पता नहीं था। वीवीपैट पर चुनाव चिन्ह का निशान देखकर संतुष्ट भी हुई कि जिसे वोट डाला उसे ही वोट गया है। केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार रहे, इसके लिए मैंने मतदान किया है।
मुस्कान
सुबह आठ बजे बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। अब अंगुली में लगी स्याही वाली फोटो अपने दोस्तों सोशल मीडिया पर डाली। पहले इस प्रकार की फोटो दूसरों की देखती थी। वीवीपैट पर चुनाव चिन्ह का निशान देखकर संतुष्ट भी हुई। मेरा वोट का स्थायी सरकार के लिए गया है।
प्रिया सैनी -
मैंने पहली बार मतदान किया। ऐसा कर बहुत अच्छा लगा। लोकतंत्र में सभी को अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है। युवाओं पर देश का भविष्य टिका है। इसके लिए अपने वोट का प्रयोग करना भी जरूरी होता है। अंगुली में लगी स्याही वाली फोटो दोस्तों के बीच शेयर किया
- मनीषा