{"_id":"5c6aff33bdec22123976277b","slug":"41550516019-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री व हरियाणा सरकार बनकर नाटकीय अंदाज में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री व हरियाणा सरकार बनकर नाटकीय अंदाज में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 14 वें दिन जारी रही। सुबह कर्मचारी चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद एक नाटकीय अंदाज में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ व अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नागरिक अस्पताल पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान महेश यादव ने हरियाणा सरकार, विजय यादव को विभागीय अधिकारी, डॉ. सोनिया चौधरी को मिशन निदेशक, राजेंद्रपाल ने एनएचएम कर्मचारी की पोशाक पहनकर किरदार निभाया।
एनएचएम कर्मचारी का किरदार निभाने वाले राजेंद्रपाल ने अपने आप को लोहे की बेलों से जकड़ा हुआ था। नागरिक अस्पताल के कैंपस में कर्मचारियों के किरदारों ने एक स्क्रिप्ट का मंचन किया गया। जिसमें सरकार व विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोषण पर नाटक पेश किया। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव के घर पर पहुंचे तथा खुले मंच से ही विधायक से गुहार लगाई गई कि 14 दिनों से एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, इसलिए हमारे क्षे़त्र की तरफ से सरकार तक मांगें पूरी करवाने की सिफारिश करें। बाद में कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए आजाद चौक, पुल बाजार, महावीर चौक से होते हुए वापस धरना स्थल चितवन वाटिका में पहुंचे। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल यूनियन के उप महासचिव जयपाल गुढ़ा, प्रांतीय प्रेस सचिव अफलातून जाखड़, कौशल कुमार व महेंद्र बोयत ने सरकार से तुरंत एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने की मांग की है।
जिला उप प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के रोष के देखते हुए हड़ताल को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा 19 फरवरी से 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। जिसका ज्ञापन एनएचएम की जिला कार्यकारिणी द्वारा सिविल सर्जन के मार्फत से मिशन निदेशक, एनएचएम पंचकूला को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर विनोद, संदीप यादव, राजकुमार, नोबत राय, कृष्णा कुमारी, संजू, राजेंद्रपाल, कपिल देव, अशोक, डॉ. सहदेव, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, दिलबाग श्योराण, सुनील कुमारी, स्नेहलता, डॉ. जिले सिंह, संतोष देवी, डॉ. अमित, सुनीता यादव, मीरा यादव, दिव्या पांचाल, कैलाश, संगीता, सुषमा, प्रोमिला समेत अन्य एनएचएम कर्मचारी शामिल थे।