{"_id":"5c310139bdec2256c822bbd5","slug":"41546715449-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई एचटेट लेवल-तीन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई एचटेट लेवल-तीन की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में एचटेट लेवल तीन की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और पुलिस मुस्तैद दिखा। परीक्षा जिले के 22 केंद्रों पर हुई।
जिले में शनिवार को महेंद्रगढ़ 15 और नारनौल में सात सेंटरों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर बोर्ड के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सेंटरों पर परीक्षार्थी दोपहर साढ़े 12 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। सेंटरों पर चार स्तर पर जांच के बाद परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा में किसी प्रकार की कोताही न हो इसके लिए फ्लाइंग की टीमों ने जांच की। सभी सेंटरों पर पुलिस जांच के साथ सीसीटीवी लगाए गए थे। पेपर लाने और ले जाने तक सभी कार्यों की वीडियोग्राफी की गई। इसके अलावा परीक्षा भवन में बैठे एक-एक परीक्षार्थी की रोल नंबर की जांच की गई। केंद्रों पर लगे जैमर के कारण केंद्र के 200 मीटर दूरी तक मोबाइल रेंज नहीं आई। जिले में एचटेट लेवल तीन की परीक्षा में कुल 6820 विद्यार्थियों शामिल होने थे।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा के थे पूरे इंतजाम
जिला प्रशासन की ओर से एचटेट की परीक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए हुए थे। पुलिसकर्मी हर जगह मुस्तैद नजर आए चाहे परीक्षा केंद्र हो या फिर नाके। शिक्षा विभाग ने नकलचियों को पकड़ने के लिए ऑब्जर्वर व उड़नदस्ते लगाए हुए थे। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल व एडीसी महावीर प्रसाद ने नारनौल के अलावा महेंद्रगढ़ के सेंटरों की जांच की। इसके अलावा एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी सेंटरों की जांच की।
विज्ञापन
जांच होने पर ही परीक्षा भवन में बैठने दिया
मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के आधार कार्ड, एडमिट कार्ड तथा कंफर्मेशन पेज चेक किए गए। वहीं, बायोमिट्रिक मशीन पर थम इंप्रेशन लिए गए। एडमिट कार्ड पर वेरिफाई होने पर परीक्षा में बैठने दिया गया।
महेंद्रगढ़ में परीक्षा नहीं दे सकी महिला अभ्यर्थी
महेंद्रगढ़ के सरबती स्कूल में एक महिला अभ्यर्थी पेपर नहीं दे सकी। बताया जा रहा है कि महिला अभ्यर्थी कंफमेंशन लेटर साथ लाना भूल गई थी। वह सेंटर से बाहर आ गई और दूसरे के मोबाइल पर परिजनों से संपर्क करने के बाद पत्र लेकर वापस सेंटर में जाने लगी, लेकिन पेपर शुरू होने पर गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया और मोबाइल की जांच शुरू कर दी और उसे दोबारा अंदर नहीं जाने दिया। एडीसी महाबीर प्रसाद ने बताया कि अभ्यर्थी किस कारण पेपर नहीं दे सकी। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
आज होगी लेवल एक और दो की परीक्षा
लेवल दो की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक व लेवल एक का शाम तीन से साढ़े पांच बजे तक होगी। इसमें करीब 21221 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 27 महेंद्रगढ़ व 13 केंद्र नारनौल में बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।
वर्जन
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई है। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हमारा प्रयास है कि रविवार को भी शांतिपूर्ण तरीके परीक्षा करवाई जाए।
- डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी।
पीजी कॉलेज नारनौल
नारनौल में पीजी कॉलेज में दो सेंटर बनाए गए थे। यहां पर साढे़ 12 बजे से अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। गेट पर लड़के और लड़कियों की जांच की गई। इसके बाद दोबारा से लड़कों और लड़कियों का जांच की और आईडी कार्ड को देखा गया। इसके बाद बायोमिट्रिक जांच की गई। इसके बाद परीक्षा के लिए अंदर जाने दिया गया। इस दौरान हर स्तर पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले युवतियों के नाक, कान तथा गले के आभूषण निकलवा दिए थे। इस दौरान एक युवती गहने पहन कर आई गई तो उसको अंदर नहीं जाने दिया गया। उसके गहने निकालने के बाद ही अंदर जाने दिया। परीक्षा भवन के अंदर जाने से पहले पुलिस ने महिलाओं के कानों की बालियां, नोज पिन, जुराब, पायल, पर्स, बेल्ट, मोबाइल आदि बाहर निकलवा दिए। साथ ही हाथ पर बंधे धागे भी पुलिस ने उतरवा दिए।