फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने की योजना को लगा झटका,16 में से छह खेल नर्सरियां हुई बंद

खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने की योजना को लगा झटका,16 में से छह खेल नर्सरियां हुई बंद

Wed, 12 Dec 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने की योजना को लगा झटका,16 में से छह खेल नर्सरियां हुई बंद

विज्ञापन
नारनौल। जिले में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग ने विभिन्न खेलों की 16 नर्सरियां पिछले साल शुरू की थी। लेकिन, कोच और खिलाड़ियों के अभाव में छह खेल नर्सरियां बंद हो गई हैं। इससे विभाग को नर्सरी योजना से झटका लगा है। प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल निजी व सरकारी स्कूलों में खेल नर्सरियां खोली थी। इसके पीछे सरकार की सोच थी कि स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को तैयार किया जा सकेगा। इसमें चयनित बच्चों के लिए डायट के लिए पैसे का भी प्रावधान है। दूसरी ओर खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए अलग से अनुबंध पर कोच रखे गए थे। जिससे नर्सरी में बच्चों की ट्रेनिंग में किसी प्रकार की परेशानी न हो। लेकिन, इन सब के बाद भी नर्सरियों में खिलाड़ियों को रुझान कम रहा। इससे जुड़े लोगों का कहना है कि खिलाड़ियों व कोचों को समय से विभाग पैसे उपलब्ध नहीं कराया। बच्चों को भी चार-पांच माह बाद पैसे मिलते है। ऐसा ही हाल कोच का भी, उसे भी समय से पैसे नहीं मिलते। इसी का नतीजा है कि जिले की 16 में से छह खेल नर्सरी बंद हो गई। इसमें कुछ सेंटर पर जगह की उपलब्धता भी बंद होने का कारण रही है। अन्य सेंटरों पर बच्चों की कमी कारण रहीं है। दूसरी ओर नर्सरी में अलग-अलग उम्र के बच्चे होने से कोच को टीम बनाने में भी परेशानी होती है। खेल विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले नर्सरी में अंडर-14 के बच्चे लिए जाते थे। मौजूदा नर्सरी में आठ से 19 साल तक बच्चे लिए गए हैं। ऐसे में कई आयु वर्ग में होने से कोच को टीम के लिए पूरे बच्चे नहीं मिल पाते। इससे टीम के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्यानापोता में एथलेटिक्स, यदुवंशी स्कूल बुचौली में कबड्डी, सीनियर सेकेंडरी स्कूली मालडा बास में एथलेटिक्स, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार में लड़के लड़कियों की आर्चरी व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौचाना में कबड्डी की नर्सरी शामिल है।
श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में बॉक्सिंग, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी तलवान कनीना में फुटबॉल, नालंदा विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डालनवास सतनाली में हैंडबॉल, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडाना में हैंडबॉल, एमआर पब्लिक स्कूल मित्रपुरा में हॉकी, एमडी विद्या निकेतन सिहमा में हॉकी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजमबाद मौखुता में वालीबॉल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाधोत मेें कुश्ती व हरियाणा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल सलूनी में कुश्ती की नर्सरी चल रही है। कोच और खिलाड़ियों की कमी के कारण छह सेंटर बंद हो गए हैं। इसकी जानकारी विभाग को भेज दी गई है। इन नर्सरियों पर अंतिम निर्णय विभाग को करना है। जिले में दस नर्सरियां फिलहाल चल रही है। नर्सरियों में विभाग की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। खेल विभाग की टीम इन नर्सरियों की समय-समय पर जांच करती रहती हैं।
विज्ञापन

नरेश पाल फौगाट, कार्यवाहक डीएसओ,नारनौल
पुल बाजार और नसीबपुर स्कूल में नर्सरी खोलने के लिए खेल विभाग ने कहा था। लेकिन, इस बारे में खेल विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे खेल नर्सरी शुरू नहीं हो सकी। स्कूल में आर्चरी का सेंटर खुलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल सैनी, चेयरमैन सरस्वती शिक्षा समिति।
स्कूल में हॉकी की नर्सरी चल रही है। खेल विभाग की टीम ने हाल में सेंटर की जांच की थी और सही पाया था। बीच में बच्चों व कोच को पैसे मिले थे। अभी बच्चों को खेल का सामान नहीं मिला है।
शियाराम यादव, चेयरमैन आरआर पब्लिक स्कूल मित्रपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed