फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्रायल के लिए आई ऑटोमैटिक स्वीविंग मशीन से उठवाया कचरा

ट्रायल के लिए आई ऑटोमैटिक स्वीविंग मशीन से उठवाया कचरा

Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रायल के लिए आई ऑटोमैटिक स्वीविंग मशीन से उठवाया कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। एक निजी कंपनी ने वीरवार को शहर में स्वीपिंग मशीन का ट्रायल दिया। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेंद्र बंटी, पार्षद मनीष सैनी, कृष्णा जांगड़ा ने मशीन के सफाई के कार्य का मुआयना किया। मशीन के बारे में रिपोर्ट ली। मशीन से ट्रायल के दौरान शहर के कई हिस्सों में सफाई कराई गई।

निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि यह मशीन छोटे शहरों के लिए उपयोगी है। मशीन करीब 50 लोगों का काम एक साथ कर सकती है। छोटी, पतली, संकरी गलियों में आसानी से काम कर सकती है। मशीन कचरा उठाने के अलावा झाडू़ लगाने, पेड़ों के लिए गड्ढे खोदने, अवैध निर्माण गिराने सहित अन्य सभी तरह के काम कर सकती है। मशीन की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। इसके अलावा करीब 125 तरह की अटैचमेंट जोड़ी जा सकती हैं। इन अटैचमेंट की कीमत अलग है। फिलहाल हरियाणा में हिसार की जिंदल कंपनी में इस प्रकार की 20 मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नगर निकाय विभाग की ओर से भी मशीनों के लिए आर्डर मिला है। प्रदेश की अलग-अलग नगर पालिकाओं व परिषदों में डेेेमो दे रहे हैं। सुरेंद्र बंटी ने कहा कि मशीन की टेक्निकल रिपोर्ट के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। पालिका के जूनियर इंजीनियर व अन्य अधिकारियों को भी डेमो दिखाएंगे। इसके बाद आगे बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed