फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नांगल चौधरी को सीधे अंबाला व चंडीगढ़ से जोडने की योजना: विधायक

नांगल चौधरी को सीधे अंबाला व चंडीगढ़ से जोडने की योजना: विधायक

Mon, 12 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी को सीधे अंबाला व चंडीगढ़ से जोडने की योजना: विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक महत्वपूर्ण योजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत नार्थ साउथ कारीडोर के नाम से एक ऐसे सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जो दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर नांगल चौधरी को सीधा अंबाला एवं चंडीगढ़ से जोड़ेगा।
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला अभूतपूर्व आधारभूत ढांचे के प्रवेश द्वार पर है। प्रस्तावित रोड कारीडोर के बनने उपरांत महेंद्रगढ़ जिला चंडीगढ़ से सीधा जुड़ने के साथ ही समस्त उत्तरी भारत के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित होगा। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी का पनियाला मोड़ से नीरपुर रेवाड़ी रोड तक का हिस्सा छह मार्गी बनने जा रहा है। जिसके दोनों ओर दो मार्गी सर्विस रोड़ भी बनाया जाएगा। यह मार्ग कुल दस मार्ग चौड़ा बनेगा जो आगे चलकर नार्थ साउथ सड़क कारीडोर का हिस्सा बनेगा। अत: इतने हिस्से को पहले ही छह मार्गी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारनौल बाई पास समेत नेशनल हाइवे नंबर 148 बी एवं नेशनल हाइवे नंबर 11 के चार मार्गी निर्माण के लिए चल रही प्रक्रिया की समीक्षा के लिए हाल ही में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस कार्य की प्रगति के बारे में बताया कि भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू हो चुका है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 3 ए के तहत अधिसूचना जारी की जा चुकी है। एवं अगली कड़ी में धारा 3 ए की अधिसूचना फरवरी माह के अंत तक जारी कर दी जाएगी। भूमि अधिग्रहण का कार्य जुलाई अगस्त तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed