फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अध्यापक की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम: डीसी

अध्यापक की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम: डीसी

Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम: डीसी
अध्यापक की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम: डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक मंच के तत्वावधान में रविवार को स्व. तारामणि देवी की पुण्य स्मृति और शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट शिक्षक समारोह हुआ। इसका आयोजन एसबीएम में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने कहा कि अध्यापक की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम होती है।
कार्यक्रम आयोजक और मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले और उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रिंसिपल के सम्मान के लिए यह पुरस्कार शुरू किया गया है। यह उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को दिया जाएगा। बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने की। विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा, रामनिवास मानव, गोबिंद शर्मा अधिवक्ता, विजय शर्मा रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक वही होता है, जो सदैव अध्ययनशील रहे और नवीनता को ग्रहण करें। स्व. तारामणी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को नई ऊर्जा देते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में मुकेश लावनिया ने कहा कि शिक्षक सभ्यता की धुरी होता है। ये हुए सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

स्व. तारामनी देवी शिक्षक सम्मान समारोह में जिला उपायुक्त ने एबीएम स्कूल से जयप्रकाश गौतम, डीएवी के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह यादव, गोद के प्रिंसिपल मानसिंह नूनीवाल, प्रिंसिपल संतोष चौहान, प्रिंसिपल ओमप्रकाश मोरवाल, बीपीएस से दिनेश कुमार, घनश्याम भारद्वाज, राजेश कुमार, निधि वर्मा, हरियाणा स्कूल से हितेंद्र शेखर शर्मा, सीएल स्कूल से रविंद्र यादव, सरस्वती से श्योराज यादव और क्षमा पाण्डेय, कोयल स्कूल से प्रवीण गौतम, मोखुता से कृष्ण कुमार भाटिया को सम्मानित किया। सभी प्रिंसिपल को जिला उपायुक्त ने प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीन बच्चों ईशा जांगिड़, शुभम और केशव को भी सम्मानित किया गया। इनका चयन एमबीबीएस में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed