फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वेयर हाउस में रखी इवीएम मशीनों की सुरक्षा राम भरोसे

वेयर हाउस में रखी इवीएम मशीनों की सुरक्षा राम भरोसे

Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
वेयर हाउस में रखी इवीएम मशीनों की सुरक्षा राम भरोसे
वेयर हाउस में रखी इवीएम मशीनों की सुरक्षा राम भरोसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा इन दिनों रामभरोसे ही चल रही है। वेयर हाउस में कुछ दिन पहले ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन डेरा प्रमुख प्रकरण के चलते उसे भी यहां हटा दिया गया। इसके बाद से वेयर हाउस में रखी करीब 2500 ईवीएम मशीनों की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है। ऐसे में ईवीएम मशीनों की देखरेख के लिए रखे गए कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वेयर हाउस के कर्मचारियों के अनुसार 2016 में हुए पंचायती चुनावों के बाद इवीएम मशीनों को वेयर हाउस में रखा गया था। उस समय इवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए पांच पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे एक के बाद एक कर्मचारी को वहां से हटा लिया गया। इस प्रकार वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए केवल एक पुलिस जवान बच गया जोकि पिछले काफी दिनों से 24 घंटे यहां ड्यूटी दे रहा था। परंतु गत दिनों डेरा प्रमुख प्रकरण के चलते उसे भी यहां से हटा लिया गया। इसके बाद से वेयर हाउस में रखी इवीएम मशीनों की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है। कर्मचारियों ने प्रशासन से वेयर हाउस में रखी इवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी की दोबारा से तैनाती करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वेयर हाउस के इंचार्ज जयभगवान ने बताया कि वेयर हाउस में इवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए कुछ दिन पूर्व से सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। इस बारे में वे सुरक्षाकर्मी के लिए प्रशासन मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed