{"_id":"6aea35a984a3a55e3805a1fc","slug":"ppt-round-to-be-held-at-the-narnaul-iti-on-the-10th-and-11th-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147394-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की आईटीआई में 10 व 11 को होगा पीपीटी राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल की आईटीआई में 10 व 11 को होगा पीपीटी राउंड
विज्ञापन
नारनौल। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के 50 प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए दूसरे चरण में जमा करवाए गए निबंधों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर जिले के शीर्ष 50 प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आईटीआई के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्यों एवं जिला युवा समन्वय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के विभिन्न चरणों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को समय पर सूचना देकर प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद