{"_id":"59988e334f1c1bb2098b488a","slug":"41503170099-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में टैगोर की छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल में टैगोर की छात्राओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तर पर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में टैगोर स्कूल की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को खेले गए बास्केटबॉल के फाइनल मैच में 18 अंक प्राप्त किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी यूरो स्कूल कनीना की टीम एक भी अंक नहीं ले सकी। टीम के कोच अहलावत ने बताया कि इस वर्ग में स्कूल की छात्राओं ने प्रतिद्वद्वी टीम को शून्य पर रख कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टीम के विद्यालय पहुंचने पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन बीएल यादव ने इस शानदार सफलता पर विजेता टीम की सभी छात्राओं को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. निशा यादव ने टीम को शुभकामनाएं दीं। संस्था के निदेशक राहुल यादव, उप प्राचार्य रामनिवास यादव, सुभाष यादव, अमित शर्मा, विरेंद्र यादव ने भी टीम को बधाई दी।