फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   407 seats vacant in first year graduation, admission done on 793 seats

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक प्रथम वर्ष में 407 सीट रिक्त, 793 सीट पर हुआ दाखिला

Thu, 29 Aug 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 29 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
407 seats vacant in first year graduation, admission done on 793 seats
फोटो नंबर-21नारनौल का राजकीय महिला कॉलेज।
नारनौल। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग से किए जा रहे हैं। दाखिलों की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। महिला कॉलेज में उपलब्ध 4 स्नातक कोर्स में 1200 सीट पर दाखिला होना था, जिसमें से अब तक 793 सीट पर ही दाखिला हो पाया है। वहीं 407 रिक्त सीट पर दाखिला होना बाकी है। उपलब्ध सीट में से 33 फीसदी सीट पर दाखिला होना बाकी है, लेकिन मंगलवार को ओपन काउंसिलिंग के तहत मात्र एक छात्रा ने दाखिला लिया।
विज्ञापन


वहीं महिला कॉलेज में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स में 240 सीट पर दाखिला होना था। जिसमें से ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक 238 सीट पर दाखिला हो चुका है। रिक्त 2 सीट दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित है। जिस पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ने का इंतजार है, लेकिन पीजी कोर्स में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोई दिशा-निर्देश अभी जारी नहीं किए गए है।
विज्ञापन


रोजगार पूरक कोर्स कर रहे छात्राओं को आकर्षित:
महिला कॉलेज में केवल 4 स्नातक कोर्स बीए, बी कॉम, बीएससी लाइफ साइंस और बीएससी फिजिकल साइंस जैसे पारंपरिक कोर्स उपलब्ध है। वहीं छात्र-छात्राएं पारंपरिक कोर्स के बजाए रोजगार पूरक कोर्स और बड़े कॉलेज की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। महिला कॉलेज में रोजगार पूरक कोर्स नहीं होने के कारण सत्र 2024-25 में दाखिला लेनी वाली छात्राओं की संख्या में गत वर्षों के मुकाबले काफी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे हैं। ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक 793 सीट पर दाखिला हो चुका है। वहीं पीजी कोर्स में 240 सीट उपलब्ध है, जिसमें से अब तक 238 सीट पर दाखिला हो चुका है।-प्रो. सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed