फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   400, meeter, race, aashis, team, winer

400 मीटर रिले रेस में आशीष की टीम ने मारी बाजी

Sun, 08 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
400, meeter, race, aashis, team, winer
प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
श्रीकृष्णा स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. बीर सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेक्टिस, बॉक्सिंग, वालीबॉल, कबड्डी, शतरंज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-19 लड़कों 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में ब्लू ओरचिड़ हाउस के आशीष, विकास, पवन व रोहित की टीम व लड़कियों में स्प्रिंग फील्ड हाउस की प्रियंका, शुभलता, ज्योति व रेणु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में लड़कों की 4 गुणा 100 रिले रेस में ग्रीन वुड हाउस का योगेश, प्रवीन, सौरभ, सचिन व लड़कियों में ग्रीन वुड की प्रियंका, रजनी, अंकिता व निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर - 14 लड़कों की रिले रेस में स्प्रिंग फील्ड हाऊस का साहिल, सागर, हर्ष, लक्की व ब्लू ओरचिड़ की विशाखा, प्रिंसी, दीशा व खुशबू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 कबड्डी लड़कों में ग्रीन वुड व लड़कियों में होली एन्जल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर - 17 में कबड्डी लड़कों में होली एन्जल व लड़कियों मे ब्लू ओरचिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ अंडर - 19 लोंग जैंप लड़कों में नीरज ने प्रथम व रोहित ने द्वितीय स्थान तथा लड़कियों में दीपीका प्रथम व रूचिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में अक्षय प्रथम व विनायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर - 17 आयु वर्ग में मयंक ने प्रथम ने व नितिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंडर - 17 में नितिन प्रथम व कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल के एम.डी कर्मवीर ने कार्यक्रम के दौरान खेलों के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी सद्भावना बनी रहती है, खेलों से शारीरिक ही नही बल्कि मानसिक विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि खेलों से भी हम अपना ही नही बल्कि अपने राष्ट्र का नाम ऊंचा कर सकते हैं। इस मौके पर स्कूल के पी.आर.ओ. सुधीर यादव, यशवंत, संदीप, शमशेर, संदीप धनखड़, शक्ति सिंह, हेमा, खेल प्र्रशिक्षक राजेश, वीरेन्द्र, एथैलक्टिस कोच सूरत व सोमदत, बॉक्सिंग कोच गुलशन पांचाल, बॉलीकोच महेश, राकेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed