फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40-year-old bus stand building dilapidated; PWD to assess the situation.

Mahendragarh-Narnaul News: 40 साल पुराना बस स्टैंड भवन जर्जर, पीडब्ल्यूडी करेगी स्थिति का आकलन

Mon, 22 Jun 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
40-year-old bus stand building dilapidated; PWD to assess the situation.
फोटो नंबर- 14ग्रामीण रूट पर संचालित बसों के बूथ के पास पेड़ की छांव में बैठकर बस का इंतजार
नारनौल। करीब 40 वर्ष पहले बने नारनौल बस स्टैंड और वर्कशॉप भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए अब इसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। डिपो प्रशासन ने भवन की खराब हालत की जानकारी मुख्यालय को भेजी गई थी। इसके बाद मुख्यालय ने लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर बस स्टैंड और वर्कशॉप भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी यह आकलन करेगा कि भवन की मरम्मत संभव है या फिर इसे कंडम घोषित करने की आवश्यकता है। वर्तमान में भवन की छत और दीवारों से बारिश के दौरान पानी टपकता है।
विज्ञापन

वहीं बस स्टैंड परिसर सड़क स्तर से नीचा होने के कारण हल्की बारिश में भी एक से दो फीट तक पानी भर जाता है। सीवर चैंबर में उचित ढाल नहीं होने से कई बार शौचालयों को भी बंद करना पड़ता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण तक टीन शेड का कार्य भी रुका
ग्रामीण रूट के बूथ पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित टीन शेड लगाने का कार्य भी फिलहाल रोक दिया गया है। इसके लिए करीब 36 लाख रुपये का अनुमान तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया था और टेंडर प्रक्रिया की तैयारी चल रही थी। हालांकि अब भवन की स्थिति पर रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि टीन शेड निर्माण का कार्य आगे बढ़ेगा या नहीं।
आठ साल पहले हुई थी मरम्मत
बस स्टैंड भवन की मरम्मत करीब आठ वर्ष पहले कराई गई थी, लेकिन चार दशक से अधिक पुराने इस भवन की हालत फिर खराब हो गई है। भवन की दीवारों और छत से प्लास्टर झड़ रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तकनीकी जांच के बाद भवन को कंडम घोषित किया जा सकता है।


वर्जन :
बस स्टैंड की मरम्मत कार्य के लिए मुख्यालय को अवगत करवाया गया था। मुख्यालय द्वारा पीडब्ल्यूडी को भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed