{"_id":"688909dd6c95eef3f602b08b","slug":"40-artists-of-shri-adarsh-ramlila-will-start-rehearsals-from-august-1-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118846-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्री आदर्श रामलीला के 40 कलाकार 1 अगस्त से शुरू करेंगे रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्री आदर्श रामलीला के 40 कलाकार 1 अगस्त से शुरू करेंगे रिहर्सल
Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्य:-65 श्री आदर्श रामलीला कमेटी महेंद्रगढ़ का रंगमंच---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से 40 कलाकारों को 1 अगस्त से रामलीला के मंचन का रिहर्सल शुरू होगा।
वर्ष 1971 में मंचन का सफर शुरू करने वाली इस रामलीला की ओर से अब 30 बाल कलाकारों को दस वरिष्ठ कलाकारों द्वारा डेढ़ माह तक मंचन की बारीकियां सिखाई जाएंगी। पांच दशक पूर्व एक तिरपाल के नीचे मंचन शुरू करने वाली इस कमेटी ने 54 सालों में के सफर में अपना आधा एकड़ में भव्य भवन बना बनाने के साथ-साथ दो हजार दर्शकों के बैठने के लिए खुला मैदान तैयार कर लिया है।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी व उप प्रधान जोगेंद्र सेठ ने बताया कि एक अगस्त से 19 सितंबर तक वरिष्ठ कलाकार बाल कलाकारों को मंचन के गुर सिखाएंगे। 20 सितंबर से दो अक्तूबर तक भगवान श्रीराम की मानवीय लीलाओं का 13 दिन मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलाकार स्थानीय हैं।
सभी प्रकार का सहयोग निशुल्क देते हैं। शहरवासियों को भी इसके मंचन का बेसब्री से इंतजार रहता है। यहां की ताड़का वध, हनुमानजी द्वारा वाटिका उजाड़ने, पुतला दहन, सेनाओं के बीच युद्ध के दृश्य बड़े रोचक ढंग से दिखाए जाते हैं।