{"_id":"69f395bff45d75745b04c478","slug":"35-children-selected-for-athletics-nursery-in-jainabad-narnol-news-c-198-1-fth1001-237673-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जैनाबाद में एथलेटिक्स नर्सरी के लिए 35 बच्चों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जैनाबाद में एथलेटिक्स नर्सरी के लिए 35 बच्चों का चयन
Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जैनाबाद में एथलेटिक्स नर्सरी की मंजूरी मिलने के बाद खेल मैदान पर आयोजित चयन ट्रायल में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में कुल 55 बच्चों ने भाग लिया जिनमें से 35 बच्चों का चयन एथलेटिक्स नर्सरी के लिए किया गया।
चयन प्रक्रिया के दौरान बच्चों की शारीरिक क्षमता, दौड़, सहनशक्ति और खेल कौशल का मूल्यांकन किया गया। कोच हेमू ने बताया कि चयनित सभी बच्चों के आवश्यक दस्तावेज पूरे कर लिए गए हैं ताकि उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों की नियमित रूप से सुबह और शाम दोनों समय ट्रेनिंग कराई जाएगी, जिससे वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकें। इस अवसर पर जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला और सरपंच प्रतिनिधि राजबीर प्रधान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में एथलेटिक्स नर्सरी शुरू होने से बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एथलेटिक्स नर्सरी की मंजूरी के लिए कोसली विधायक अनिल यादव का आभार भी व्यक्त किया।