{"_id":"5b197f7a4f1c1bf56e8b6cf2","slug":"31528397690-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेटम समाप्त होने पर नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टीमेटम समाप्त होने पर नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को नगर परिषद द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद वीरवार को नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टीम सबसे पहले नगर परिषद ईओ अभय सिंह के नेतृत्व में लोहा मंडी पहुंची।
जहां दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कुछ का सामान जब्त भी किया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी ने दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान टीम द्वारा सामान जब्त किए जाने पर कई दुकानदार टीम से उलझते हुए दिखाई दिए। वहीं, कई दुकानदारों ने टीम के सामने हाथ जोड़कर भविष्य में अतिक्रमण न करने को भी कहा। वीरवार को नगर परिषद टीम ने लोहा मंडी से लेकर अग्रसेन चौक, बहादुर सिंह तालाब, गर्ल्स आईटीआई, महावीर चौक व बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
मंगलवार को एसडीएम ने की बैठक
बता दें कि मंगलवार को एसडीएम जगदीश शर्मा ने नारनौल नगर परिषद में शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सभी नप अधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें बुधवार सायं तक दुकानदारों के बाहर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। परंतु दुकानदारों ने ऐसा नहीं किया। इस पर वीरवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया।
विज्ञापन
पहले कई बार दी चेतावनी कर नहीं दिखा असर
शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद नारनौल पहले भी कई बार अभियान चलाकर भविष्य में दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को अतिक्रमण नहीं करने चेतावनी दी गई है। परंतु अभियान के दूसरे दिन ही दुकानदार फिर से अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर लेते है। इस बड़ा कारण नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को लगातार नहीं चला पाना है।
लोहा मंडी में सबसे अधिक अतिक्रमण
शहर की लोहा मंडी के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सबसे अधिक अतिक्रमण किया हुआ है। जिस कारण इस मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। नागरिक अस्पताल की ओर जाने का मुख्य रास्ता होने के कारण कई बार यहां एंबुलेंस भी फंस जाती है। जिससे गंभीर स्थिति के मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
लगातार चलाया जाएगा अभियान
नगर परिषद के ईओ अभय सिंह यादव के अनुसार यह अभियान तब तक लगातार चलाया जाएगा जब तक शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता। पहली बार दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। अगर दुकानदार ऐसा नहीं करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।